Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
बुखार की चपेट में आईं विद्यालय की छात्राएं - Crime Week
उन्नाव

बुखार की चपेट में आईं विद्यालय की छात्राएं

उन्नाव।

ब्लाक मियागंज के गांव शाहपुर सिधौंरा में स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में सोमवार को एक दर्जन छात्राएं अचानक बुखार की चपेट में आ गईं। विद्यालय प्रबंधन द्वारा छात्राओं को मियागंज सीएचसी लाकर चेकअप करवाया गया। जहां डाक्टर द्वारा उनको दवा दी गई।

चिकित्सक ने जांच के बाद बताया कि छात्राओं को वायरल फीवर आया है। दवा दी गई है, आराम मिल जायेगा। बीमार छात्राओं को दवा देने के बाद एंबुलेंस से वापस विद्यालय भेज दिया गया है। बीमार छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के आसपास काफी जलभराव व गंदगी रहती है। विद्यालय के आसपास काफी घासफूस का जंगल खड़ा है।

मच्छरों का प्रकोप अत्यधिक है। इन समस्याओं पर विद्यालय प्रबंधन सहित अन्य जिम्मेदारों का ध्यान नहीं है।

ब्यूरो रिपोर्ट- सच्चिदानंद शुक्ला।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button