Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
हादसों से बचने को ट्रैफिक नियम जरूरी - Crime Week
अम्बेडकर नगर

हादसों से बचने को ट्रैफिक नियम जरूरी

 

अंबेडकरनगर।

अकबरपुर नगर स्थित ईसीआई महिला महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्राचार्य डॉ. एके श्रीवास्तव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि हम सबको सड़क पर चलते समय ट्रैफिक नियमों का पालन करना चाहिए। इससे दुर्घटना से बचा जा सकता है। साथ ही सभी छात्राओं को सड़क सुरक्षा की शपथ दिलायी गई।

प्रबंधक रविंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि आए दिन सड़क पर गलत दिशा में चलने के कारण हादसे होते रहते हैं। इसलिए हमें सही साइड से चलना चाहिए। यदि हम यातायात नियमों का पालन करेंगे तो न सिर्फ स्वयं हादसे से बच सकेंगे, बल्कि दूसरों को हादसे का शिकार होने से बचा सकेंगे।

सड़क के किनारे पटरियों पर बने यातायात संकेतों का सभी को गंभीरता से पालन करना चाहिए। बाइक चलाते समय हेलमेट, चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी। कहा कि सड़क पार करते समय या फिर वाहनों को ओवरटेक करते समय विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। उचित स्थान मिलने पर ही सड़क पार करें और वाहनों को ओवरटेक करें। इस मौके पर अमित श्रीवास्तव व अवधेश कुमार आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- रवि कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button