Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
मांगी रिश्वत, महिला थाना प्रभारी सस्पेंड - Crime Week
बलरामपुर

मांगी रिश्वत, महिला थाना प्रभारी सस्पेंड

बलरामपुर।

महिला थाना की प्रभारी निरीक्षक को दहेज उत्पीड़न के मुकदमे में रिश्वत मांगने पर निलंबित कर दिया गया है। आरोप था कि प्रभारी निरीक्षक ने मुकदमे की विवेचना के दौरान नाम निकालने के मामले पर रिश्वत की डिमांड की थी। अब महिला थाना प्रभारी निरीक्षक के खिलाफ सीओ सिटी द्वारा विभागीय जांच भी कराई जा रही है ।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया की कटरा शंकर नगर गांव में एक महिला द्वारा दहेज उत्पीड़न का मुकदमा थाने में दर्ज कराया गया था। दहेज उत्पीड़न के इसी मुकदमे की विवेचना महिला थाना प्रभारी ममता यादव को सौंपी गई थी । विवेचना के दौरान आरोपियों को बचाने के लिए महिला थाना प्रभारी द्वारा रिश्वत की मांग की गई, जिसकी शिकायत एवम ऑडियो क्लिप पीड़ित महिला द्वारा प्रस्तुत किया गया।

प्रथम दृष्टया जांच के दौरान मामला सही पाया गया है। जिस पर कार्यवाही करते हुए महिला थाना प्रभारी को निलंबित कर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक ने बताया की मामले की विभागीय जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। रिपोर्ट मिलने पर आगे कार्यवाही की जाएगी।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button