उत्तर प्रदेश

सिपाही ने खुद को गोली मारकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

बलरामपुर एसपी आवास पर तैनात सिपाही ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इससे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। पुलिस अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे हैं। लखनऊ के गोमतीनगर निवासी अभिषेक यादव साल 2020 बैच के आरक्षी हैं। वह पुलिस लाइन में तैनात थे।

ड्यूटी एसपी आवास पर संतरी के लिए लगाई गई थी। रात में वह नियत समय पर ड्यूटी पर पहुंचे। इसके बाद उन्होंने सरकारी असलहे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

सिपाही ड्यूटी के लिए पहुंचा, तब घटना की जानकारी हो सकी। आनन फानन अधिकारियों को मामले की जानकारी दी गई। एसपी केशव कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

अकेले रहता था अभिषेक एएसपी नम्रिता श्रीवास्तव ने बताया कि अभिषेक यहां अकेला ही रहता था। परिवार को जानकारी दी गई है। साथी पुलिस कर्मियों से भी जानकारी की जा रही है। सीओ दरवेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button