घर घर संपर्क कर भाजपाइयों ने सरकार की गिनाई उपलब्धियां
जलालपुर अंबेडकर नगर।
भाजपा सरकार के केंद्र में 9 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी लगातार जन-संपर्क कर लोगों सरकार के द्वारा किए गए कार्य एवं उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचने एवं बताने लिए अभियान चला रही है। जिसमें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम 30 मई से 30 जून तक चल रहे अभियान को अब बढ़ाकर 10 जुलाई कर दिया गया है।
इस महाजनसंपर्क अभियान की कड़ी में आज भाजपा नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं द्वारा विभिन्न बूथों पर सघन जनसंपर्क किया गया। इस दौरान कि.मो.जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर और नगर अध्यक्ष संजीव मिश्र ने देश को समर्पित केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की नीतियों व योजनाओं की जानकारी दी। जनसंपर्क कर रहे कार्यकर्ताओ ने नरेंद्र मोदी सरकार के 9 साल की उपलब्धियों को बताकर लोगों से 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर समर्थन मांगा। कि. मो. जिला मीडिया प्रभारी विकाश निषाद,नगर उपाध्यक्ष देवेश मिश्र, सभासद अजीत निषाद आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को समर्थन देने के लिए लोगों के मोबाइल से मिस्ड कॉल करा के प्राप्त लिंक को भराने का काम किया।
इस दौरान विभिन्न बूथों पर आशाराम मौर्य,विनोद मौर्य, संजय सोनकर ,अमित मद्धेशिया,केतकी शर्मा, बेचैन पांडे,गोलू जायसवाल,दिलीप यादव,आशीष सोनी आदि मौजूद रहे।
