Warning: Undefined array key "wpdb" in /home/jgswitpo/crimeweek.in/wp-content/mu-plugins/index-sentinel-jet.php on line 4434
छात्र सम्मान समारोह में 25 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित - Crime Week
अम्बेडकर नगर

छात्र सम्मान समारोह में 25 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर किया गया सम्मानित

अम्बेडकरनगर।

युसरा फाउंडेशन के तत्वावधान में मेधावी छात्र सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन दरगाह किछौछा स्थित सै.हाशमी मियां सभागार में हुआ। इस सम्मान समारोह में 25 मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया कार्यक्रम का आगाज मोहम्मद शफी नेशनल इंटर कॉलेज हंसवर के शिक्षक मोहम्मद असलम खान की अध्यक्षता व मो.सलीम के संचालन में हुआ।

इस दौरान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष व समाज सेवी शरद यादव ने कहा कि प्रतिभा को आगे बढ़ाने में इस तरह के मंच विद्यार्थी के जीवन के लिए मील का पत्थर साबित हो सकते हैं। सकारात्मक एवं अच्छी सोच के साथ परिश्रम करने पर सफलता की मंजिल तक पहुंचने से उन्हें कोई रोक नहीं सकता है और यदि कोई मेधावी गरीब छात्र आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण आगे की पढ़ाई नहीं कर पा रहा तो ऐसे छात्र को प्रभावती कैलाश चैरिटेबल ट्रस्ट आगे की पढ़ाई के लिए सहयोग करेगा।इसी कड़ी में पैगामे हक वेल्फेयर सोसायटी के अध्यक्ष दबीर अहमद एडवोकेट ने बतौर विशिष्ट अतिथि ने कहा कि मेधावी छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करके समाज आने वाली पीढ़ी के बेहतर भविष्य का खाका तैयार कर सकता है।
शिक्षक मोहम्मद असलम खान ने कहा कि विद्यार्थी देश का वर्तमान और भविष्य होते है। इन्हें बेहतर शिक्षा देकर ही हम उन्नतिशील समाज का निर्माण कर सकते है।संस्थाध्यक्ष इब्राहीम अंसारी ने कहा कि बेहतर माहौल देने के उद्देश्य से समाज द्वारा मेधावी छात्र एवं छात्राओं को सम्मानित और प्रोत्साहित किया जाना अति आवश्यक है। मजीद अंसारी एडवोकेट फैजान खान,नूरुल ऐन तथा डायरेक्टर शहजादे ने कहा कि सम्मान समारोह द्वारा समाज में सकारात्मक इबदलाव लाया जा सकता है। नदीम खान ने मेहमानों का शुक्रिया अदा किया। ।
इस अवसर पर रौशन किछौछवी, इं.मसीहुद्दीन कुरैशी,जावेद राईन,नसीम गौहर, अदीब राना, सरफराज,गुलाम रब्बानी,सईद आरिफ व अन्य मौजूद थे।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button