अम्बेडकर नगर

भारतीय जनता पार्टी का जनपद में सभी मोर्चों का होगा सम्मेलन

अंबेडकर नगर।

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा की जन विश्वास यात्रा की जनसभा में उमड़ी भीड़ से उत्साहित भाजपा अपने सभी मोर्चों की सम्मेलन जनपद में करने जा रही है। भाजपा चुनावी मैदान को फतह करने वाले सभी प्रयत्न लगातार कर रही है।मोर्चे के सम्मेलनों में प्रदेश नेतृत्व द्वारा मुख्य अतिथि भी तय किए जा रहे हैं।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने मंगलवार को किसान मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा के कार्यसमिति की भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में बैठक कर सम्मेलनों की तयारी से सम्बन्धित दिशा निर्देश दिए।
किसान मोर्चा की बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष/प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह के मोर्चा की 27 दिसम्बर को होने वाले सम्मेलन में शामिल होने की तैयारी के सम्बंध में चर्चा किया गया।
मोर्चों के अध्यक्ष गण की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठकों को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने कहा कि चुनाव सन्निकट होने से हम सब की जिम्मेदारी बढ़ गई है। भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए चुनाव का समय अति महत्वपूर्ण है।उन्होंने कहा कि भाजपा सभी समाज के लोगों को साथ लेकर चलने के साथ साथ उनका विकास और विश्वास के आधार पर सारे कार्य कर रही है।उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि भाजपा ही भ्रष्ट्राचार और गुण्डा राज को खत्म करने में सक्षम है।भाजपा सरकार में सभी क्षेत्रों का विकास हुआ है।भ्रष्ट्राचार सहित गुंडों और माफियाओं को खत्म कर सुशासन का राज कायम किया है।
किसान मोर्चा,अनुसूचित मोर्चा की पूरी कार्यसमिति ने भाजपा जिलाध्यक्ष को विश्वास दिलाया है कि मोर्चों के कार्यकर्ता भाजपा के निर्देशन में अपना कार्य कर भाजपा को हर मोर्चे पर सफलता दिलाने का कार्य करेंगे।
उपरोक्त बैठकों में प्रमुख रूप से भाजपा जिला महामंत्री दिलीप पटेल देव,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष राम किशोर राजभर,अनूसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार, जिला मंत्री किसान मोर्चा अमित पाण्डेय, जिलामंत्री अमित सिंह,विनय पाण्डेय,सन्तोष सिंह, अनुसूचित मोर्चाजिला महामंत्री अंकित मंडेला,राम प्रीत गौतम,धर्मेंद्र कुमार नीरज आदि उपस्थित रहे।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button