प्रधानाचार्य ने छात्राओं को किया ऊनी वस्त्र का वितरण
अम्बेडकर नगर।
आज सावित्रीबाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज कुर्की बाजार में प्रधानाचार्य श्रीमती सुमित्रा देवी द्वारा नेक कार्य के क्रम में निर्धन छात्राओं को ऊनी वस्त्र का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य द्वारा वितरित किए गए ऊनी वस्त्र को पाकर छात्राएं काफी प्रसन्न हुई।
विद्यालय की लगभग 50 छात्राओं को इस मौके पर ऊनी वस्त्र के रूप में स्वेटर का वितरण किया गया। प्रधानाचार्य श्रीमती सुमित्रा देवी ने बताया कि ठंड का मौसम है और जो भी गरीब छात्राएं हैं जो पैसे के अभाव में गरम वस्त्र नहीं ले पाती हैं उनके लिए हमने वस्त्र वितरण किया क्योंकि यह हमारा भी दायित्व बनता है विद्यालय में जो भी छात्राएं पढ़ती हैं वह हमारे परिवार एवं हमारे बच्चे हैं। हम इनकी देखरेख का दायित्व हम अपने बच्चों की तरह से ही करें।
इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिका गण श्रीमती माया देवी श्रीमती सविता डॉक्टर प्रियंका तिवारी श्रीमती सुषमा वर्मा प्रतिमा पटेल कंचन ज्योत्सना सिंह आदि उपस्थित रहे।
![](https://www.crimeweek.in/wp-content/uploads/2021/09/IMG-20210712-WA0154-207x300.jpg)