उन्नाव

देशभक्ति के रंग में हुआ बदरका मेला शुरू

शहीद चंद्रशेखर आजाद की 116वीं जयंती पर तीन दिवसीय बदरका मेला का गुरुवार को शुभारंभ हुआ। इस दौरान गीतों और नृत्य ने देशभक्ति का जोश भरा। विकास कार्यों की प्रदर्शनी लगाई गई।
डीएम रवींद्र कुमार व एसपी दिनेश त्रिपाठी ने आजाद प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ मेले का शुभारंभ किया। विकास प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। सीडीओ दिव्यांशु पटेल ने आजाद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। भाजपा नेता आशुतोष शुक्ल ने आजाद को श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अमर शहीद ने उन्नाव का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया। अरुण दीक्षित ने आजाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस दौरान कटरी पीपरखेड़ा की बालिका कंचन निषाद व प्रियंका ने शिव तांडव पर मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। शुक्लापुर प्राथमिक विद्यालय की मान्या, कामना व आइसा ने गीत गाए।

नेहरू युवा केंद्र के युवाओं ने देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। डीएम ने सभी को पुरस्कृत किया। गायक रामलखन तिवारी ने आजाद के जीवन चरित्र का वर्णन किया। एसडीएम सत्यप्रिय सिंह, सीओ बीघापुर डीपी सिंह, क्रिकेट एशोसिएशन के जिला सचिव पीके मिश्र, बीडीओ विनोदमणि त्रिपाठी, एडीओ शैलेंद्र त्रिपाठी, धनवंतरि देव गुप्ता, सुयश बाजपेई, डॉ. रचना सिंह, संजय यादव, श्याम शुक्ल, बीनू शुक्ल, रमाकांत मिश्र, बिंदेस्वरूप यादव, मुन्नू शुक्ल, राजेश शुक्ल व राजन शुक्ल मौजूद रहे। बारिश के चलते विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों पर सन्नाटा रहा।

प्रेम शंकर तिवारी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button