दिल्ली-एनसीआर

संपर्क क्रांति परिवार द्वारा लता मंगेशकर स्वर कोकिला सम्मान से नवाजी जाएंगी देश की प्रमुख महिला हस्तियां

भारत के प्रखर राष्ट्रवादी, साहित्यिक, सामाजिक एंव सांस्कृतिक संगठन ‘संपर्क क्रांति परिवार’ द्वारा नारी के सशक्तशाली जज्बे को नया आयाम देने के शुभ संकल्प स्वरूप मंगलवार, 8 मार्च 2022 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आईएमएस सभागार नोएडा में राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन व महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि श्रीमती अन्नपूर्णा देवी शिक्षा राज्य मंत्री भारत सरकार, मुख्य अतिथि, उद्घाटनकर्ता श्री राम निवास गोयल दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष होंगे तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्व विख्यात ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ आचार्य दीदी सरस्वती देवकृष्ण गौड़ करेंगी कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि डॉ अशोक बाजपेई राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, पद्मश्री गुलाबो सपेरा विश्व विख्यात कालबेलिया नृत्यांगना, शिल्पी गुप्ता मैनेजिंग डायरेक्टर आई. एम. एस. श्रीमती गीता कोड़ा लोकसभा सांसद, नृत्य शिरोमणि गुरु जीतेंद्र महाराज कथक आचार्य वाराणसी घराना, ऋतु महेश्वरी सीईओ नोएडा प्राधिकरण, डॉ राजश्री सिंह (आई.पी.एस)आईजी क्राइम क्राइम ब्रांच हरियाणा, एम. एस. बिट्टा अध्यक्ष ऑल इंडिया एंटी टेरेरिस्ट फ्रंट पद्मश्री नलिनी अस्थाना, पद्मश्री कमलिनी अस्थाना, पद्मश्री शीला झुनझुनवाला, हिंदी साहित्य अकादमी सम्मान से सम्मानित श्रीमती चित्रा मुद्गल, बेगम नूर बानो (बेगम रामपुर रियासत) एवं पूर्व सांसद, शिक्षाविद डॉ. परीन सोमानी (लंदन), रुपिंदर बरार ए.डी.जी पर्यटन मंत्रालय भारत सरकार, श्रीमती योगिता सिंह दिल्ली प्रदेश भाजपा

महिला प्रकोष्ठ, डॉ. मंजू गुप्ता डीन आई. एम. एस., श्रीमती रेखा बोहरा समाज सेविका सहित विभिन्न क्षेत्रों से अति विशिष्ट और विशिष्ट अतिथि होंगे। कार्यक्रम का संचालन साहित्यकार डॉ. सीमा सूरी करेंगी इस अवसर पर देश विदेश की प्रतिभाशाली महिलाओं को ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान’ , ‘लता मंगेशकर स्वर कोकिला सम्मान’ और ‘राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान’ से सम्मानित किया जाएगा। यह जानकारी संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव विनायक शर्मा ने शनिवार को दी।

शर्मा ने आगे बताया कि संपर्क क्रांति परिवार ने गायन के क्षेत्र में अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के लिए दिवंगत पार्श्व गायिका भारत रत्न लता मंगेशकर की पावन स्मृति में ‘लता मंगेशकर स्वर कोकिला सम्मान’ की शुरुआत की है। इस सम्मान के लिए पदम भूषण शारदा सिन्हा, पदमश्री मालिनी अवस्थी, राजस्थानी लोक गायिका सीमा मिश्रा, गजल गायिका सुमन देवगन, पूर्वांचली लोक गायिका विजया भारती और नीतू कुमारी नूतन को चुना गया है। इन सभी को महिला दिवस के अवसर पर प्रथम ‘लता मंगेशकर स्वर कोकिला सम्मान 2022’ से सम्मानित किया जाएगा।

वहीं, साहित्य से चित्रा मुदगल, पत्रकारिता से पदमश्री शीला झुनझुनवाला, शास्त्रीय नृत्य कला से पदमश्री नलिनी -कमलिनी, खेल से ओलिंपिक पदक विजेता खिलाड़ी श्वेता शर्मा, समाज सेवा से वीना बुदकी, सीमा सूरी, नीना गोयल, संध्या गुप्ता, चिकित्सा से डॉ. रेणु अग्रवाल, शिक्षा से डॉ शिल्पी सिंह, जनप्रतिनिधित्व से लोकसभा सांसद गीता कोड़ा, प्रशासनिक सेवा से आईएएस ऋतु माहेश्वरी, आईएएस भावना सक्सेना, आईएएस राजश्री सिंह, अध्यात्म से दीदी आनंदीशुभे सरस्वती, पत्रकारिता से श्रीमती माधवी व्यास, प्रीती मोहन, विजयलक्ष्मी, मोनिका शर्मा, डॉ. संगीता शर्मा उद्यमिता से ललिता निझावन, डॉ चिदात्मिका कठुआ, शिल्पी गुप्ता, फैशन डिजाइनिंग से जाहिदा अहमद, पशु अधिकार कार्यकर्ता रेखा वोहरा, फिल्म व मनोरंजन से राखी सपेरा सहित 108 प्रतिभाओं को ‘राष्ट्र शक्ति शिरोमणि सम्मान 2022’ के लिए चयनित किया गया है।

इसके साथ ही बालिका वर्ग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए वंशिका शर्मा, तिया सपेरा और दिव्यांशी पसरीचा आदि को ‘राष्ट्र तेजस्विनी सम्मान 2022’ से अलंकृत किया जाएगा। इसके साथ ही शिव विनायक शर्मा ने बताया कि संपर्क क्रांति परिवार के राष्ट्रीय महिला शिखर सम्मेलन में बेंगलुरु (कर्नाटका ) से रीता सिंह, जम्मू -कश्मीर, बिहार, ओडिशा, झारखंड, आसाम, छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, पश्चिम बंगाल और महाराष्ट्र सहित विभिन्न राज्यों के साथ संयुक्त राज्य अमेरिका, स्विट्ज़रलैंड, ब्रिटेन और रूस आदि देशों की प्रतिभाशाली महिलाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button