उत्तर प्रदेश

ऐतिहासिक होली गंगा मेला में पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद ओर ज्योति बाबा द्वारा कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।

कानपुर / गंगा मेला सरसैया घाट में पिछले 25 वर्षों से निरंतर नशा मुक्ति एवं जन चेतना शिविर के द्वारा सभी सनातनियों को जागरूक करने के साथ समाजसेवियों का सम्मान का कार्य किया जा रहा है उपरोक्त बात पत्रकार प्रेस परिषद व सोसाइटी योग ज्योति इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में रतन ज्योति समाचार पत्र के सहयोग से गंगा मेला सरसैया घाट में लगाए गए शिविर प्रेमारंभ-26 में अंतर्राष्ट्रीय नशा मुक्ति अभियान के प्रमुख एशिया बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्डधारी योग गुरू ज्योति बाबा ने कही, ज्योति बाबा ने बताया की गंगा मेला सरसैया घाट आजादी के क्रांतिकारियों की याद दिलाता है क्योंकि अंग्रेजों ने होली खेल रहे सनातन धर्मियों को पाबंदी के बावजूद खेलने पर गिरफ्तार कर लिया था जिसके परिणाम स्वरुप पूरे शहर में आंदोलन खड़ा हो गया था और अंग्रेजों को सभी को छोड़ना पड़ा था जिस दिन छोड़ गया उस दिन अनुराधा नक्षत्र था और तभी से अनुराधा नक्षत्र में पूरे देश में इकलौता गंगा मेला कानपुर में मनाया जाता है इसीलिए गंगा मेला में क्रांतिकारी भावना से नशा मुक्ति एवं जन जागरूकता का शिविर प्रतिवर्ष लगाया जाता है और लोगों से नशा छोड़ने का संकल्प भी कराया जाता है। ज्योति बाबा ने बताया कि इस अवसर पर शहर व प्रदेश के उत्कृष्ट समाजसेवियों का सम्मान भी किया गया। इससे पूर्व प्रेमारंभ -26 शिविर का विधिवत उद्घाटन देश के वरिष्ठ समाजसेवी विजय सिंह मार्तोलिया ने फीता काटकर किया और उन्होंने कहा कि आज देश के नौजवानों को जो सबसे बड़ा रोग है वह नशा है उससे बचाने की आवश्यकता है स्वागत करते हुए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र यादव ने जोर देकर कहा कि अब तो बहुत बड़ी संख्या में लड़कियों का नशे में जाने के चलते आने वाली जो भविष्य की बचपन में गर्भ में पलने वाली जो पीढ़ी है वही दूषित हो जाएगा। इस अवसर पत्रकार प्रेस परिषद के चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद और योग गुरू ज्योति बाबा द्वारा मंत्री राकेश सचान, किदवई नगर विधायक महेश त्रिवेदी, जीत प्रताप सिंह, पूर्व महापौर रवींद्र पाटनी, मनोज भदोरिया, विधायक अमिताभ बाजपेई, महेंद्र सिंह यादव, एमएलसी अरुण पाठक, विधायिका नीलिमा कटियार, बुंदेलखंड अध्यक्ष प्रकाश पाल, दक्षिण अध्यक्ष शिवराम सिंह, अनिल दिक्षित, तथा समस्त लोगों को अंग वस्त्र एवं माल्या पहनकर स्वागत किया गया।
पत्रकार प्रेस परिषद के राष्ट्रीय चेयरमैन ऋषभ मिश्रा आजाद ने कहा की आजादी के क्रांतिकारियों की प्रेरणा से होली को नशा,जुआ, केमिकल रंगों और मिलावटी खाद्य पदार्थों से मुक्त करने के लिए जन चेतना हेतु 2 मार्च से शुरू किए गए प्रेमारंभ-26 का होली गंगा मेला में आज भव्य रूप में समापन किया गया। समाजसेवियों को सम्मानित करते हुए प्रकृति संरक्षण हेतु तुलसी के पौधे के साथ फूल वाले पौधे भी वितरित किए गए और शक्ति के प्रतीक के रूप में सांकेतिक गदा एवं अहिल्याबाई होल्कर समाज सेवा श्री सम्मान भी दिया गया। प्रेमारंभ-26 की अध्यक्षता पियूष रंजन मिश्रा सनातनी ने की। संयोजन प्रदेश संयोजिका डॉक्टर सुलोचना दीक्षित।
प्रेमारंभ-26 में भाग लेने वाले अन्य प्रमुख सर्वश्री महंत राम अवतार दास, सत्य प्रकाश ,मधुप दीक्षित, मुकेश मिश्रा, संतोष गुप्ता,राजेश निगम, सुनील त्रिपाठी, गजेंद्र सिंह सेंगर,सुशील बाजपेई एडवोकेट,
विकास गौड एडवोकेट,
राजेश कुमार निगम, उपेंद्र मिश्रा,
श्रवण कुमार,सुश्री गीता ,संतोष मिश्रा,कमल सचदेवा इत्यादि थी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button