*बेटियों की सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए एक कदम जागरूकता की ओर*
*समाज में जागरूकता का एक क़दम : द केरला स्टोरी 2 का विशेष प्रसारण*

“द केरला स्टोरी 2” का विशेष प्रसारण शालीमार गेटवे सिनेमा में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज को धर्मांतरण, लव जिहाद, और कट्टरपंथ जैसे गंभीर विषयों पर जागरूक करना था। इस कार्यक्रम में 18 वर्ष से अधिक आयु की कन्याओं के लिए निःशुल्क प्रवेश था, और सीटों का आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर किया गया था

जागरूकता का, सतर्कता का और अपनी संतानों के सुरक्षित भविष्य का।
श्रीमती तृप्ति लालवानी, शिव शांति आश्रम ने सम्माननीय समाज से विनम्र निवेदन किया कि इस गंभीर विषय को समझें, इस फिल्म वास्ते अपनी कन्याओं को जागरूक करें, उन्हें सही-गलत की पहचान कराने हेतु प्रेरित करें ताकि वे आत्मविश्वास और सजगता के साथ जीवन में आगे बढ़ सकें।
आइए, समाज की बेटियों की सुरक्षा और सशक्त भविष्य के लिए
एक कदम जागरूकता की ओर बढ़ाएं।
डॉ नेहा आनंद , psychotherapist ने बच्चों की काउंसलिंग करने के लिए समाज में अपना योगदान देने के लिए सबको संदेश दिया ।
इन्दिरा नगर पार्षद श्रीमती पूजा जसवानी जी ने समाज की महिलाओं को एकजुट होने और शसक्त होने का संदेश दिया ।
श्री राजा राम जी रिटायर्ड आई जी ने जून में होने वाली आगामी आई ए एस प्रवेश परीक्षा वर्कशॉप के बारे में सबको अवगत कराया ।
सतेंद्र कुमार भवनानी, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सिंध वेलफेयर सोसायटी ने महिलाओं की बाइक रैली के बारे में सबको अवगत कराया।
संस्था की अनेको योजनाओं के बारे में सबको अवगत कराया , जिसमें प्रमुखता से रक्तदान , नेत्रदान , देहदान , मेडिकल कैंप , बाइक रैली , महिला दिवस , मदर्स डे के आयोजनों के बारे में सबको अवगत कराया।
इस कार्यक्रम की संयोजक , ऊषा लता तलरेजा , गौरी मंगलनी, कंचन मंगलानी , अमीषा भवनानी, पलक चनंदानी, कंचन लखमानी, प्रीति डिम्बला , मुक्ता भागवानी , आराधना तलरेजा, मौसमी भवनानी ने बताया कि 412 महिलाओ ने आज के इस आयोजन में शामिल होकर, एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया ।
इस आयोजन में संगीता खटवानी , शालू खेतपाल , कोमल , प्रियम, झनक भवनानी, नेहा आठवानी , अंजू खत्री , लाज लालवानी, कविता चांदनी, सिमरन केवलानी , सुनीता राय चांदनी , सिमरन केवलानी और अनेकों महिलाओं ने भाग लिया ।
श्री सुशील चांदनी , राष्ट्रीय महासचिव, सिंध वेलफेयर सोसायटी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।





