जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित
महिला सम्मान, पत्रकार एकता और सामाजिक सौहार्द का दिया संदेश, बड़ी संख्या में पत्रकारों व गणमान्य लोगों की रही उपस्थिति

लखनऊ। जर्नलिस्ट प्रोटक्शन एसोसिएशन के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लोक बंधु राज नारायण इंटर कॉलेज में भव्य होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में महिला सम्मान, पत्रकारों की एकता तथा आपसी भाईचारे को मजबूत करना था। इस अवसर पर पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने भाग लेकर एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत संबोधन के साथ हुई, जिसमें संगठन के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि महिला दिवस केवल एक दिन का आयोजन नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं को सम्मान, समान अवसर और सुरक्षा प्रदान करने की सोच को आगे बढ़ाने का प्रतीक है।
संगठन के अध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है और पत्रकारों का दायित्व है कि वे समाज में सकारात्मक संदेश और जागरूकता फैलाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पत्रकारों के बीच आपसी सहयोग और एकता को भी मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर संगठन के संरक्षक सदस्य जोगिंदर सिंह खालसा, विवेक विश्व पांडेय, भगवान दास, अमित राज यादव, अशोक यादव, कोषाध्यक्ष नरसिंह नारायण पांडे, उपाध्यक्ष रवि जायसवाल, मीडिया प्रभारी सौरभ निगम, विशेष सहयोगी शिवकुमार सिंह व संदीप सिंह रिंकू, प्रचार मंत्री इकबाल अहमद, संगठन मंत्री राम लायक यादव, वरिष्ठ पत्रकार दीपक सिंह, कार्यक्रम संयोजिका पत्रकार प्रियंका निगम तथा मंच संचालक प्रवीण कुमार सिंह उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पूर्व पार्षद स्नेह लता राय, सब-इंस्पेक्टर प्रियंका राठौर, हेड कांस्टेबल अमरावती दुबे, करणी सेना जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, सुमन गुप्ता, मोहिनी सिंह, कुमुद, लेखा सिंह, हिना खान, कांस्टेबल क्रांति पांडे, डॉ. किरण द्विवेदी, वंदना सिंह, मंजू आनंद, रेखा गुप्ता, रेखा सोनी समेत अन्य कई गणमान्य लोग प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी अतिथियों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और समाज में प्रेम, भाईचारा तथा सद्भाव बनाए रखने का संदेश दिया। अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों और प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जाएगा।





