उत्तर प्रदेश

कूलिंग के भविष्य का आगाज। डायकिन इंडिया ने पेश की AI-पावर्ड VRV अल्फा और 2026 की अत्याधुनिक एसी रेंज

लखनऊ,  जापानी तकनीक और भारतीय विश्वास के संगम, डायकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया ने आज लखनऊ में अपने बहुप्रतीक्षित 2026 प्रोडक्ट लाइनअप का अनावरण कर कूलिंग जगत में एक नई कांति की शुरुआत की। ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) और स्मार्ट क्लाइमेट कंट्रोल’ के संकल्प के साथ, डायकिन ने अपनी नई BEE 2026 स्टार रेटेड रूम एसी रेंज और एआई- संचालित VRV अल्फा सीरीज की बाजार में उतारा है।

राष्ट्रीय सम्मानः

डापकिन को भारत सरकार द्वारा ‘नेशनल एनर्जी कंजर्वेशन अवार्ड 2025’ से नवाजा गया है। मॉडल FTM50 को ‘एएलायंस ऑफ द ईयर चुना गया, जिसे राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू की की उपस्थिति में प्रदान किया गया।

54°C की गर्मी भी अब लगेगी सुहानीः रूम एसी का नया अवतार

डायकिन की 2026 रूम एसी रेंज को “रिस्पॉन्सिबल कूलिंग के दर्शन पर तैयार किया गया है। यह सिर्फ एक एसी नहीं, बल्कि आधुनिक इंजीनियरिंग का चमत्कार है.

*स्ट्रीमर डिस्चार्ज और स्विंग कंप्रेसरः शुद्ध हवा और अधिकतम बिजली बचत का बेजोड़ संगम।

*भीषण गर्मी का समाधानः हाई-एम्बिएंट परफॉरमेंस तकनीक, जो 54°C के प्रचंड तापमान में भी शिमला जैसी ठंडक दे।

*स्मार्ट फीचर्स: 101’ कनेक्टिविटी और अल्ट्रा-क्काइट (बेहद शांत) ऑपरेशन के साथ प्रीमियम घरों की पहली पसंद।
VRV अल्फाः जब कूलिंग को मिला आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का दिमाग

बड़े प्रोजेक्ट्स और आलीशान घरों के लिए डायकिन ने VRV अल्फा पेश किया है। यह दुनिया का ऐसा सिस्टम है जो AI के जरिए खुद फैसले लेता है, मौसम के बदलाव को भांपता है और कम से कम बिजली में सबसे सटीक कूलिंग देता है। यह 21वीं सदी के स्मार्ट इंडिया की पहचान है।

नेतृत्व का विजनः “जापानी विरासत, भारतीय जरूरत”

इस मील के पत्थर पर श्री कंवलजीत जावा (चेयरमैन एवं एमडी, डायकिन इंडिया) ने श्री रवि तनेजा (मार्केटिंग हेड, नॉर्थ इंडिया) और श्री शक्ति सिंह (ब्रांच ऑपरेशंस हेड, ईस्ट यूपी) की उपस्थिति में कहाः

“हमारा 60+ मॉडलों का नया 2026 लाइनअप हमारी जापानी नवाचार की विरासत और भारतीय जरूरतों का एक सुंदर मेल है। तीन फैक्ट्रियों की ताकत के साथ, हम न केवल क्षमता बढ़ा रहे हैं, बल्कि पर्यावरण के अनुकूल समाधान भी प्रदान कर रहे हैं।”

मूल्य संशोधन की जानकारी

डायकिन ने यह भी सूचित किया है कि कच्चे माल की कीमतों में वृद्धि के कारण, अप्रैल 2026 से उत्पादों की कीमतों में 7% से 12% तक की वृद्धि प्रभावी होगी।

डायकिन इंडिया के बारे में: डायकिन एयरकंडीशनिंग इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (DAIPL), जापान की डायकिन इंडस्ट्रीज लिमिटेड की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है। कंपनी भारत में अत्याधुनिक और ऊर्जा-कुशल एयर कंडीशनिंग समाधानों के लिए अग्रणी नाम है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button