उत्तर प्रदेश

हर्षवर्धन मणि दीक्षित की राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी जीत

बलरामपुर, उत्तर प्रदेश: बलरामपुर के पैरा टेबल टेनिस खिलाड़ी हर्षवर्धन मणि दीक्षित ने इंदौर के अभय प्रशाल में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन Table Tennis Federation of India के तत्वावधान में किया गया।

हर्षवर्धन ने एशियाई खेल पदक विजेता संदीप डांगी को हराकर बड़ी सफलता हासिल की तथा मेन डबल्स (एमडी-4) श्रेणी में कांस्य पदक जीता। एकल मुकाबले में उन्होंने 3-0 से जीत दर्ज की।

उनकी इस उपलब्धि पर उत्तर प्रदेश सरकार ने उन्हें “सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी पुरस्कार” से सम्मानित किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button