उत्तर प्रदेशबड़ी खबरभारतराज्य

मिशन 2022 के लिए भाजपा के साइबर वॉरियर्स की ट्रेनिंग।

आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने साइबर वॉरिवर्स की ट्रेनिंग देने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को यूपी के बळ एवं सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।

लखनऊ।

मिशन 2022 के लिए भाजपा के साइबर वॉरियर्स की ट्रेनिंग। आगामी विधान सभा चुनाव 2022 को देखते हुए उत्तर प्रदेश में भाजपा अपने साइबर वॉरिवर्स की ट्रेनिंग देने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शुक्रवार को यूपी के सोशल मीडिया विभाग की एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया।
मुख्यमंत्री योगी बोले- चौथे स्तंभ में आया सबसे ज़्यादा बदलाव।
उन्होंने ने कहा कि कैराना और कांधला में पहले 8 फीसदी हिंदू बचे थे, अब 67 प्रतिशत हुए, ये है हमारी सरकार।
मुख्यमंत्री बोले सोशल मीडिया के बेलगाम घोड़े को नियंत्रित करने के लिए ट्रेनिग बेहद ज़रूरी।
सीएम ने कहा कि हमारे राजनीतिक जीवन में प्रिंट मीडिया का बोल-बाला था, मगर उसके बाद जिस मीडिया ने अपनी धमक बनाई है, वह विजुअल मीडिया है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हम जिस व्यवस्था में रहते हैं, जो लोकतांत्रिक व्यवस्था है। लोकतंत्र में हर स्तंभ की व्यवस्था है। पिछले कुछ सालों में सबसे ज्यादा बदलाव चौथे स्तंभ में आया है। तब डिजिटल मीडिया इतना सशक्त नहीं था। दो दशक पहले टीवी मीडिया आया सोशल मीडिया कोई माई-बाप नहीं है। यह युवा और व्यवस्था को प्रभावित करता है। इस बेलगाम घोड़े को नियंत्रित करने के लिए ट्रेनिंग बेहद जरूरी है। आज कल सूचनाएं सबसे पहले सोशल मीडिया पर आती हैं।
वहीं संगठन मंत्री सुनील बंसल ने कहा कि सोशल मीडिया अखबार से ज़्यादा प्रभावशाली है।

अरविंद मिश्रा

ब्यूरो रिपोर्ट
अरविंद मिश्रा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button