लखनऊ

व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है – संदीप बंसल

लखनऊ।

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वाधान में आज ऐशबाग रोड उद्योग व्यापार मंडल की कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन नाका क्षेत्र स्थित एक होटल में आयोजित किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा व्यापारियों को शपथ ग्रहण दिलाया गया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल ने शपथ ग्रहण समारोह के दौरान।

व्यापारियों से कहा कि व्यापारी तभी ताकतवर हो सकता है जब वह एकजुट हो देश में एक तरफ जहां किसान देश के लिए महत्वपूर्ण है वही व्यापारी भी इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ की हड्डी है क्योंकि हम व्यापारी सरकार को देते हैं और साथ ही यह भी लोगों से की अपील की की बहुराष्ट्रीय कंपनियों से सामान ना खरीदें कार्यक्रम के दौरान ऐशबाग रोड उद्योग व्यापार मंडल में अमित जयसवाल अध्यक्ष, अवधेश मिश्रा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पीयूष अवस्थी महामंत्री , तप राज गुप्ता उपाध्यक्ष, पुनीत हवेलिया उपाध्यक्ष, विवेक बंसल कोषाध्यक्ष , अमन चड्डा संगठन मंत्री अतुल सोनकर संगठन मंत्री, राकेश साहू संगठन मंत्री, को राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल द्वारा शपथ दिलाया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप बंसल प्रदीप अग्रवाल महानगर अध्यक्ष आसीम मार्शल नगर अध्यक्ष, मोहनीष त्रिवेदी सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button