अम्बेडकर नगर

तक्षशिला एकेडमी में जनपद स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस का हुआ आयोजन

अंबेडकर नगर

राज्य स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस के लिए पांच समूह चयनित*
आयोजन का मुख्य विषय-‘स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए पारितंत्र को समझना’ रहा*
अंबेडकर नगर।

विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार एवं राज्य समन्वयक संस्था (पूर्वी उ0प्र0) “विकास-प्रयागराज” के तत्वावधान में जनपद स्तरीय 30वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस द्वारा परियोजना प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी, विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी ज्योति मौर्य, जिला यूथ आइकॉन प्रवीण गुप्ता, जिला समन्वयक निरंजन लाल एवं प्रधानाचार्य अभिषेक तिवारी, कार्यक्रम समन्वयक सर्वदानन्द तिवारी ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ एकेडमी के बच्चों द्वारा सरस्वती वंदना से किया गया, इस मौके पर बच्चों द्वारा वैज्ञानिक जागरूकता सम्बन्धी एक नुक्कड़ नाटक का भी प्रदर्शन किया गया।

जनपद भर के दो दर्जन से अधिक विद्यालयों से कुल 161 समूहों के 322 बाल वैज्ञानियों ने अपने-अपने लघु शोधपत्र प्रस्तुत किया। बाल वैज्ञानिकों के प्रोजेक्ट का मूल्यांकन के0वी0के0 पांती के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ0 रामजीत व डॉ0 प्रवीण मौर्य, सर्वोदय इंटर कॉलेज-कोटवा के श्याम मोहन पटेल, सावित्री बाई फुले राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छाया देवी, आदर्श जनता इंटर कॉलेज के मानस द्विवेदी, रामबाबा विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के अखिलेश कुमार, रामनारायण उ0मा0वि0 फूलपुर के धर्मेंद्र यादव तथा विनय प्रताप सिंह के संयुक्त टीम द्वारा किया गया जिसमें राज्य स्तर पर परियोजना प्रस्तुतिकरण के लिए जूनियर समूह में तक्षशिला एकेडमी से सुनिधि पाण्डेय, अपूर्वा शुक्ला और सीनियर समूह में आदर्श जनता बालिका इण्टर कालेज से आंचल विश्वकर्मा, तक्षशिला एकेडमी से हर्ष यादव, आदर्श जनता बालिका इण्टर कालेज से नीर फात्मा का चयन राज्य स्तरीय लिखित परियोजना हेतु चयनित किया गया। जनपद स्तरीय परियोजना प्रस्तुतिकरण कार्यक्रम में रिद्धि चौधरी, रिया पटेल, उम्मे कुलसुम, अवनीश तिवारी, युवराज, अनन्या गुप्ता, आयुष वर्मा, असेन्द्र प्रजापति, पलक वर्मा और सीनियर समूह में प्रीत छावड़ा, विकास वर्मा, आफिया परवीन, अर्पिता यादव, राशि जायसवाल, प्रीतम साहू, नेहा यादव, रितिक अग्रहरि, सुहानी जायसवाल, रघुनन्दन विश्वकर्मा, चांदनी जायसवाल, राशि जायसवाल का प्रोजेक्ट सराहनीय रहा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र का संचालन तक्षशिला एकेडमी के स्निग्धा ठाकुर, साक्षी यादव, देवांश यादव तथा द्वितीय सत्र का संचालन युवान फाउंडेशन के अध्यक्ष प्रवीण गुप्ता द्वारा किया गया। पूरे आयोजन के दौरान तकनीकी सहयोग कार्यक्रम समन्वयक सर्वदानंद तिवारी, रवि प्रकाश चौधरी, रबुशा कुलसुम व स्थानीय सहयोगी युवान फाउंडेशन का रहा।

इस मौके पर जिला विद्यालय निरीक्षक मनोज गिरी ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें विज्ञान संबंधी कार्यक्रम से जुड़ने का आह्वान किया, आयोजन के दौरान विशिष्ट अतिथि आयकर अधिकारी चंद्र प्रकाश विश्वकर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन भी किया।
कार्यक्रम के अंत में जिला समन्वयक निरंजन लाल ने योजना के बारे में विस्तार से बताते हुए सभी अतिथियों व प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस मौके पर डॉ0 तारा वर्मा, नीरज यादव, चन्द्र भान मौर्य, सुधा तिवारी, राम गोपाल सिंह शुक्ला, रिज़वान अहमद, प्रगति सिंह, नरेंद्र भारती, अमित रंजन पांडेय, मो0 कैफ, शिवम, विकास चौधरी आदि ने सक्रिय रूप से सहयोग किया।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button