अम्बेडकर नगर

विश्व योग दिवस पर भाजपाइयों ने मंडलों की शक्ति केंद्र पर लोगों के साथ योग कर मनाया योग दिवस

अंबेडकरनगर।

विश्व योग दिवस पर भाजपाइयों ने मंडलों की शक्ति केंद्र पर लोगों के साथ योग कर योग दिवस मनाया।भाजपा ने विश्व शक्तिकेंद्रो पर योग शिविर आयोजित कराने हेतु मुख्य अतिथि तय कर प्रत्येक शक्तिकेंद्र पर संयोजक नियुक्त किए थे।

विश्व योग दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी एवम जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा ने अकबरपुर स्थित हवाई पट्टी पर विशाल जनसमूह के साथ योग किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष लोगों से कहा कि पहला योग दिवस 21 जून 2015 को पूरे विश्व में धूम धाम से मनाया गया था। इस दिन करोड़ों लोगों ने विश्व में योग किया था जो एक रिकार्ड था कहा कि योग का अभ्यास एक बेहतर इंसान बनने के साथ एक तेज दिमाग,स्वस्थ दिल और एक सुकून भरे शरीर को पाने के तरीकों में से एक है।
विधान परिषद सदस्य डाक्टर हरि ओम पाण्डेय ने ग्रामोदय आश्रम स्नातकोत्तर महाविद्यालय सया में लोगों के साथ योग करने के बाद कहा है योग लगभग 10 हजार वर्ष से भी अधिक समय से अपनाया जा रहा है।वैदिक संहिताओं के अनुसार तपस्वियों के बारे में प्राचीन काल से ही वेदों में इसका उल्लेख मिलता है।सिंधु घाटी सभ्यता में भी योग और समाधि को प्रदर्शित करती मूर्तियां प्राप्त हुई।
पूर्व जिलाध्यक्ष कपिल देव वर्मा ने अपने शक्ति केंद्र पर योग शिविर आयोजित किया योग उपरांत लोगों को प्रतिदिन योग करने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग से शारीरिक व्याधियों के अलावा मानसिक समस्याओं से भी निजात पाई जा सकती है।कहा कि योग शब्द की उत्पत्ति संस्कृत के युज से हुई है,जिसका मतलब होता है आत्मा का सार्वभौमिक चेतना से मिलन।योग के दस सूत्रों में से यम,नियम, आसन,प्राणायाम,प्रत्याहार, धारणा,ध्यान,समाधि प्रमुख सूत्र हैं।
विश्व योग दिवस के संयोजक बाबा राम शब्द यादव,सह संयोजक बाल्मीकि उपाध्याय ने बताया कि भाजपा द्वारा आयोजित विश्व योग दिवस के प्रमुख 26 स्थानों की योग कार्यक्रम में 1931 लोग मुख्य रूप से शामिल हुए।
विश्व योग दिवस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव,यमुना प्रसाद चतुर्वेदी, शिव नायक वर्मा,रमा शंकर सिंह,पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंह मिंटू,पूर्व विधायक संजू देवी, सुभाष राय,जिला उपाध्यक्ष राना रणधीर सिंह,रमेश चंद्र गुप्ता, विमलेंद्र प्रताप सिंह,डाक्टर रजनीश सिंह,जिला महामंत्री अमरेंद्र कांत सिंह,सुरेश कन्नौजिया,दिलीप पटेल देव, ब्लाक प्रमुख गौरव सिंह, उर्मिला सिंह,अनिल वर्मा मौसम, जिला पंचायत सदस्य श्रीकांत कन्नौजिया, जिला मंत्री चंद्रिका प्रसाद,शिव पूजन राजभर,पंकज वर्मा, विधान सभा संयोजक अनंत राम मिश्र,राजेश सिंह बबलू, रमा पति मौर्य आदि शामिल रहे।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार चौधरी ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button