राजधानी में पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 17 दिवसीय यूपी महोत्सव का शुभारंभ
लखनऊ।
23 दिसंबर 2022 को प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के तत्वावधान में 24 दिसंबर 2022 से 9 जनवरी 2023 सेक्टर ओ पोस्टल ग्राउंड , केंद्रीय विद्यालय के सामने अलीगंज लखनऊ में कोविड -19 विन के नियमों के तहत ,आत्मनिर्भर भारत के 21 वी सदी का विकसित उत्तर प्रदेश थीम रंग 17 दिवसीय 15वे यूपी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा, आरम्भ । फूड जोन होगा आकर्षण का केंद्र , इस बात की जानकारी आज प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने महोत्सव स्थल पर आयोजित एक प्रेसवार्ता में दी । यूपी महोत्सव का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण परीक्षणों पर जल संरक्षण , स्वच्छता ,स्वास्थ्य शिक्षा, कृषि, औद्योगिक, मिशन औषधि पौध, महिला सशक्तिकरण, जनसंख्या वृद्धि उन्मूलन निर्बल असहाय आदिवासी विकलांगता ग्रामीण विकास प्लास्टिक हटाओ एक जिला एक उत्पाद हैंडीक्राफ्ट खादी ग्राम उद्योग, व सुडा ,डूडा द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं व कार्यक्रमों का बढ़ावा देने के साथ ऐतिहासिक धार्मिक खेलो कला संस्कृति और साहित्य का संरक्षण और संवर्धन करना है उन्होंने बताया कि यूपी महोत्सव का आयोजन कोविड-19 के नियमों के तहत किया जाएगा । बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं दिया जाएगा । इसके अलावा प्रत्येक व्यक्ति का गेट पर टेंपरेचर चेक कर दिया जाएगा।
विनोद कुमार सिंह ने बताया कि 24 दिसंबर 2022 से जनवरी 9 जनवरी 2023 तक होने वाले 15वे यूपी महोत्सव में निशुल्क टैलेंट हार्ट का आयोजन किया जाएगा इसके तहत बच्चों व युवाओं को गायन,नृत मॉडलिंग मेहंदी रंगोली कबाड़ से जुगाड़ सिलाई ,साइकिल रेस खो-खो कबड्डी ,मिस्टर- मिसेज यूपी प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा । प्रेस वार्ता में एन.बी सिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली उत्तर प्रदेश की 11 महिलाओं को महिला रत्न सम्मान 11 पुरुषों को यूपी रत्न और 11 11 बच्चों को यूपी बाल रत्न सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव के तहत यूपी महोत्सव की सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसके अंतर्गत रोजाना उत्तर प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की कला संस्कृति को बढ़ावा देने हेतु अवधि नाइट्स ,ब्रज नाइट्स बुंदेली नाइट राजधानी नाइट, भोजपुरी पुरी नाइट, बॉलीवुड नाइट, आयोजन किया जाएगा इसके अलावा कवि सम्मेलन ,मुशायरा और आल्हा, के कार्यक्रम होंगे एन .बी सिंह ने बताया कि यूपी महोत्सव में इस वर्ष फूड जोन में राजस्थानी पंजाबी साउथ इंडियन चाइनीस अवधि मुगलई के अलावा देसी बाटी चोखे के स्टाल आकर्षण के केंद्र होंगे। इसके अलावा फन जोन में बच्चों व अन्य लोगों के लिए तमाम तरह के झूलों और खिलौनों के अलावा हैंडलूम हैंडीक्राफ्ट्स खादी ऑटोमोबाइल फर्नीचर घरेलू सामानों और लघु इकाइयों द्वारा निर्मित सामानों के स्टाल होंगे । इसके अलावा युवाओं के लिए एक किस सेल्फी प्वाइंट भी होगा जहां लोग यूपी महोत्सव की यादों को अपने मोबाइल में सजा सकते हैं। सारा कार्यक्रम प्रेस वार्ता में कृष्णानंद राय की उपस्थिति में हुआ।
