*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, लूट का माल किया गया बरामद*
वादिनी नि0ग्राम सिरसिया थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर लिखित तहरीर दी कि अज्ञात व्यक्तियों द्वारा झप्ट्टा मारकर मेरा मोबाईल, गले का लाकेट लेकर भाग गये है, प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना को0 देहात पर मु0अ0सं0-143/2026 धारा 304(2) बीएनएस बनाम अज्ञात के पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत लूट की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनाँक 03.05.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0-143/2026 धारा- 309(4)/317(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. हरिओम पाण्डेय पुत्र रामरूप पाण्डेय, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा, 2. रमेश शुक्ला उर्फ नान्हू पुत्र लालसाहब शुक्ला, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा को ग्राम बहादुरापुर से दुल्हिनपुर के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-*
1. हरिओम पाण्डेय पुत्र रामरूप पाण्डेय, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा
2. रमेश शुक्ला उर्फ नान्हू पुत्र लालसाहब शुक्ला, निवासी देवरिया कला, थाना खरगूपुर, जनपद गोण्डा
*बरामदगी का विवरणः-*
1. एक अदद पीली धातु लाकेट
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 हरिश्चन्द्र चौधरी
2.हे0का0 ऋतुराज यादव
3.हे0का0 मुन्ना प्रसाद
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*




