*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रांतर्गत चोरी के 03 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, ई-रिक्शा सहित चोरी का माल बरामद*
वादी जाकिर हुसैन पुत्र यार मोहम्मद नि0ग्राम नहरबालागंज थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा थाना कोतवाली देहात पर उपस्थित आकर चोरी की घटना की तहरीर दी गई कि मेरे दुकान से DJ का सामान लाईट चोरी हुई है। प्राप्त तहरीरी सूचना के आधार पर थाना कोतवाली देहात बलरामपुर पर मु0अ0सं0-19/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना को0 देहात क्षेत्रान्तर्गत चोरी की घटनाओं के सफल अनावरण के संबंध में दिये गये निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री* के निकट पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक श्री गिरजेश तिवारी, थाना को0 देहात बलरामपुर के कुशल नेतृत्व में-
आज दिनाँक 03.05.2026 को थाना कोतवाली देहात पर पंजीकृत अभियोग मु0अ0सं0- 19/2026 धारा- 303(2) BNS से संबंधित दौराने विवेचना प्रकाश में आये अभियुक्तगण 1. दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर 2. शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अ0 सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर 3. छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर को ग्राम कल्लाभट्ठा के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को मा0 न्यायालय रवाना कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्तो का विवरणः-*
1. दीपक कुमार उर्फ दीपू पुत्र राजाराम, निवासी लुचुइया थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर
2. शेखावत उर्फ कन्नन शेख पुत्र अ0 सलीम, निवासी नहरवालागंज थाना को0 देहात, जनपद बलरामपुर
3. छोटू कश्यप पुत्र रामफेर कश्यप, निवासी विशुनापुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर
*बरामदगी का विवरणः-*
1. तीन अदद एम्पलीफायर
2. दो अदद मिक्सर मशीन
3. दो अदद एलईडी पार डीजे लाइट
4. एक ई-रिक्शा बिना कागजात
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1.उ0नि0 आनन्द कुमार
2.उ0नि0 हरिश्चन्द्र चौधरी
3.हे0का0 ऋतुराज यादव
4.हे0का0 दीनानाथ राजभर
5.हे0का0 मुन्ना प्रसाद
6.का0 राहुल वर्मा
*पुलिस मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*




