उत्तर प्रदेश

*1090 चौराहे पर उमड़ा जनसैलाब: गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर फतेह प्राइम सोलर एनर्जी ने 1090 में लोगों को कराया प्रसाद-लंगर*

लखनऊ।

पंचम पातशाह श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस के पावन अवसर पर राजधानी लखनऊ के 1090 चौराहे पर श्रद्धा और सेवा का अद्भुत नजारा देखने को मिला। फतेह प्राइम सोलर एनर्जी की टीम ने गुरु जी की शिक्षाओं को समर्पित करते हुए विशाल लंगर का आयोजन किया।

1090 चौराहे पर लोगों को कराया प्रसाद वितरण*
गुरु अर्जन देव जी के शहीदी वर्ष 1606 की याद में लंगर में श्रद्धालुओं को ठंडी कच्ची लस्सी और मीठा प्रसाद वितरित किया गया। फतेह प्राइम सोलर एनर्जी के प्रमुख सदस्यों *मनजीत सिंह, परमजीत सिंह, पुनीत सिंह और अमनदीप सिंह* के नेतृत्व में पूरा परिवार सेवा में जुटा रहा।

सेवा में न सिर्फ कंपनी की टीम, बल्कि सभी के परिवार के सदस्य भी सुबह से ही जुट गए थे। श्रद्धा भाव से उन्होंने हर आने वाले श्रद्धालु को लंगर के रूप में प्रसाद परोसा और भोजन कराया।

इस सेवा कार्य में स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। फतेह प्राइम सोलर एनर्जी की टीम ने बताया कि गुरु अर्जन देव जी ने अपनी शहादत से हमें सेवा, त्याग और मानवता का सबसे बड़ा संदेश दिया है। इसी प्रेरणा से हर साल 1090 चौराहे पर इस तरह का लंगर लगाया जाएगा ताकि जरूरतमंद और राहगीरों को राहत मिल सके।

भजन-कीर्तन से गूंजा पूरा इलाका*
पूरे आयोजन के दौरान वातावरण गुरुवाणी से गूंजता रहा। संगत द्वारा  भजन-कीर्तन किए गए और पूरे चौराहे पर “वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह” के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। प्रसाद ग्रहण करने आए लोगों ने गुरु जी को नमन किया और इस नेक कार्य की सराहना की।

आयोजकों का कहना है कि सौर ऊर्जा की तरह ही सेवा का प्रकाश भी हर घर तक पहुंचे, यही फतेह प्राइम सोलर एनर्जी का संकल्प है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button