Uncategorized

*थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

 

*थाना रेहरा बाजार पुलिस द्वारा जानलेवा हमला करने वाले 04 वांछित अभियुक्त गिरफ्तार*

*घटना का सक्षिप्त विवरण*
दिनाक 17.11.26 को वादिनी श्रीमती किशमतुन्निशा पत्नी निजामुद्दीन उर्फ जुम्मन निवासी ग्राम कल्लू जोत भरतपुर ग्रान्ट थाना रेहरा बाजार जनपद द्वारा थाना रेहरा बाजार पर तहरीर दी गई कि प्रार्थिनी के परिवार की भाभी नगमा पत्नी मुस्ताक और चचेरे भाई राजू की पत्नी बदरुन्निशा में आपस में वाद विवाद हो रहा था। वादिनी का लड़का इस्माईल दोनों पक्षों को समझा रहा था। तभी अभियुक्तगण 1. सलमान पुत्र राजू उर्फ कल्लू 2. शाबान पुत्र राजू उर्फ कल्लू 3. राजू उर्फ कल्लू पुत्र अब्दुल मजीद 4. वसीम पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ बब्लू नि0गण कल्लूजोत भरतपुर ग्रिंट वहाँ पहुँचकर गाली-गुप्ता व जान से मारने की धमकी देते हुए जान से मारने की नियत से लट्ठ / डण्डे से वादिनी के पुत्र इस्माईल के सिर पर मार दिये, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया जिसका इलाज हेतु संयुक्त / जिला मेमोरियल अस्पताल बलरामपुर में चल रहा है। प्रस्तुत तहरीर के आधार पर थाना रेहरा बाजार पर मु0अ0सं0 255/2026 धारा 109(1)/352/351(3) BNS बनाम अभियुक्तगण उपरोक्त पंजीकृत किया गया।

*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी उतरौला श्री डॉ जितेन्द्र कुमार* के पर्यवेक्षण मे थानाध्यक्ष अनिल कुमार दीक्षित थाना रेहरा बाजार के नेतृत्व मे

आज दिनांक 18.11.2026 को थाना रेहरा बाजार पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 255/26 धारा 109(1)/ 352/ 351(3) बीएनएस से सम्बन्धित वांछित अभि0गण 1. सलमान पुत्र राजू उर्फ कल्लू 2. शाबान पुत्र राजू उर्फ कल्लू 3. राजू उर्फ कल्लू पुत्र अब्दुल मजीद 4. वसीम पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ बब्लू नि0गण कल्लूजोत भरतपुर ग्रिंट को गिरफ्तार कर अभियुक्तगण की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक अदद सागौन का डण्डा बरामद कर विधिक कार्यवाही कर मा0 न्यायालय रवाना किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण*
1. सलमान पुत्र राजू उर्फ कल्लू
2. शाबान पुत्र राजू उर्फ कल्लू
3. राजू उर्फ कल्लू पुत्र अब्दुल मजीद
4. वसीम पुत्र सिराजुद्दीन अंसारी उर्फ बब्लू नि0गण कल्लूजोत भरतपुर ग्रिंट

*गिरफ्तारकर्ता टीम का विवरण*
1-उ0नि0 प्रतीक पाण्डेय
2-उ0नि0 अनिल यादव मय हमराह
3- का0 संजय कुमार
4-का0 राजन धुरिया
5-का0 महेश मौर्या,
6-का0 विनोद यादव

*सोशल मीडिया सेल*
*जनपद बलरामपुर*

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button