लखनऊ

प्राचीन कुएं के जमीन पर हो रहा अवैध निर्माण कार्य।

लखनऊ।

मड़ियांव थाना क्षेत्र के इंदरगंज के पास स्थित शिव मंदिर की जमीन के हिस्से पर कई वर्षों से प्राचीन इंदिरा कुमार स्थापित है। मंदिर के पिछले हिस्से में कुछ अंश जमीन का खाली है। जहां पर कई वर्षों से प्राचीन समय से ही एक कुआं स्थापित है। कुछ लोग कुएं के पास की जमीन को अपना कब्जा बताकर कर रहे हैं अवैध निर्माण। जिसमें अमरनाथ यादव पर अवैध कब्जे का आरोप लगाकर लोगों ने प्रदर्शन किया। हलके के उप निरीक्षक को सूचना मिलने पर निर्माण कार्य रुकवा दिया गया। वहीं दूसरी तरफ विनीत यादों का कहना है। कि यह सामाजिक जमीन है। जो मंदिर के कार्य के लिए प्रयोग किया जाए। वहां पर स्थित कुआं किसी के नंबर की जमीन नहीं है। इसलिए कुवा सामाजिक संपत्ति है इस पर किसी का कोई अधिकार नहीं होता है। और ना ही इसे कोई अवैध कब्जा करें। विनीत यादव समेत कई स्थानीय लोगों के मुताबिक बीते कई दिनों से निर्माण कार्य हो रहा है। जब पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पुलिस ने काम को रुकवा दिया। जिसके बाद भी रात में प्राचीन कुएं की जमीन पर निर्माण कार्य होता रहता है। मामले की जानकारी एडीसीपी उत्तरी अनिल यादव को दी गई। पुलिस बल मौके पर पहुंचे और निर्माण कार्य रोक दिया। उन्होंने कहा कि मामला राजस्व विभाग का है हमारा काम शांति व्यवस्था बनाए रखना। स्थानीय पार्षद और लोगों की मदद से कोई के आसपास मंदिर का परिसर बढ़ाया जाए। इंस्पेक्टर ने बताया कि स्थानीय लोगों की सूचना और तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। अवैध निर्माण कर रहे लोगों पर उचित कार्रवाई होगी।

ब्यूरो रिपोर्ट- ज्ञानचंद।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button