अजब गजबदुनिया

अजब-गजब: आइलैंड पर रहते हैं सिर्फ अरबपति, आलीशान घरों की कीमत जानकर सब हो जाएंगे हैरान


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/jgswitpo/crimeweek/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

दुनिया में कई अनोखी जगहें हैं जिनके बारे में कम ही लोग जानते हैं। आज हम आपको एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो नाइजीरिया में स्थित है। इस अनोखी जगह के बारे में जानकर आप हैरत में जाएंगे। नाइजीरिया में एक अनोखा आइलैंड है जिसकी इन दिनों खूब चर्चा हो रही है। इसका नाम बनाना आइलैंड है।

नाइजीरिया में स्थित यह आइलैंड एक आलीशान महल की तरह है। इस आइलैंड पर रहने वाले सभी शख्स अरबपति हैं जो शानदार जीवन व्यतीत करते हैं। कई अरबपतियों ने मिलकर नाइजीरिया में यह आइलैंड (Banana Island In Nigeria) बनाया है। इस आइलैंड पर एक से बढ़कर एक आलीशान इमारते हैं। नाइजीरिया के आगोस में बना यह आइलैंड केले का आकार का है जिसकी वजह से इसका नाम बनाना आइलैंड रखा गया है। इस आइलैंड पर एक आम इंसान घर खरीदने के बारे में सोच भी नहीं सकता है। आइए जानते हैं इस अनोखे आइलैंड के बारे में।

अरबपतियों ने पेरिस, न्यूयॉर्क और टोक्यो जैसे शहरों को टक्कर देने के लिए नाइजीरिया में एक आर्टिफीशियल आइलैंड को बनाया है। यहां पर चारों तरफ सिर्फ चकाचौंध ही दिखाई देती है। इस खास आइलैंड पर सिर्फ अरबपति ही रहते हैं।

करोड़ों में है एक घर की कीमत

बनाना आइलैंड के नाम से मशहूर इस द्वीप पर जमीन और घरों की कीमत करोड़ों में है। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2003 में यह आइलैंड बनकर तैयार हो गया था जो 402 एकड़ में फैला है। रेत के बेस पर इस आइलैंड को बनाया गया है।

एक रिपोर्ट के मुताबिक, यहां पर एक सक्वायर मीटर जमीन की कीमत 84 हजार रुपये है। इसके अलावा यहां पर एक डिटैच्ड घर खरीदने के लिए 21 करोड़ रुपये चुकाने पड़ेंगे। यहां सबसे महंगा घर 100 करोड़ रुपये तक का है जो 2600 स्क्वायर मीटर में बना है जिसमें 6 बेडरूम हैं।

यह आइलैंड बेहद एकांत में है जो इसे खास बनाता है। यहां अमीर इसलिए घर खरीदते हैं, क्योंकि नाइजीरिया के सबसे भीड़ वाले शहर लागोस से दूर और शांति में रहना चाहते हैं। आइलैंड पर सुरक्षा के साथ-साथ प्राइवेसी भी है।

इस आइलैंड पर घरों के अलावा दुकानें और शोरूम भी काफी महंगे हैं जो सिर्फ अरबपतियों के लिए अफोर्डेबल हैं। यहां पर कोई सिर्फ निमंत्रण के आधार पर जा सकता है। इसकी वजह से यहां पर ट्रैफिक बेहद कम होता है। इस आइलैंड की इन दिनों जमकर चर्चा हो रही है।


Deprecated: preg_split(): Passing null to parameter #3 ($limit) of type int is deprecated in /home/jgswitpo/crimeweek/wp-content/themes/jannah/framework/functions/post-functions.php on line 805

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button