13 साल की बेटी के पेट में 8 माह का गर्भ
13 साल की बेटी अपनी मां के साथ आठ माह का गर्भ लिए एसपी ऑफिस पहुंची। दुष्कर्म की घटना के बाद वह गर्भवती है। इसके बाद भी संबंधित अधिकारियों ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। चार-पांच माह का गर्भ आज आठवें-नौवें महीने में पहुंच गया। जो प्रशासन के मुंह पर तमाचा है। अब सीडब्ल्यूसी ने पुलिस को स्वास्थ्य परीक्षण कराने का निर्देश दिया है।
13 साल की बिटिया पेट में 8 माह का गर्भ लिए अपनी मां के साथ न्याय के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है। न्याय तो दूर उसे उपचार तक नहीं मिला। डॉक्टरों ने पुलिस का मामला बताकर इलाज करने से हाथ खड़े कर दिए। एक शिकायती पत्र लेकर किशोरी अपनी मां के साथ एसपी ऑफिस पहुंची। जहां उसने अपनी आपबीती सुनाई। तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। किशोरी को सीडब्ल्यूसी के यहां प्रस्तुत किया गया। सीडब्ल्यूसी चेयरमैन ने किशोरी की स्थिति देख चौक गई। उन्होंने तत्काल पुलिस को आदेश दिया कि बच्ची का स्वस्थ परीक्षण कराया जाए। मानवता को शर्मसार करने वाली घटना के संबंध में एसपी ने बताया कि मामला अज्ञात में दर्ज है। न्यायालय में कलम बंद बयान कराए गए थे। जिसमें किशोरी ने मुख्य आरोपी का नाम नहीं बताया था। जिसका नाम बताया गया था। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मुकदमा ट्रायल पर है।
