बलरामपुर

दलों की ओर से रोज नई साजिश रची जा रही हैं: नरेंद्र सिंह तोमर

बलरामपुर।

केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि विपक्षी दलों की ओर से रोज नई साजिश रची जा रही हैं। जिसे नाकाम करने व पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हर कार्यकर्ता को आगे आकर जिम्मेदारी उठानी होगी। बुधवार शाम ग्राम पंचायत बरदौलिया में पन्ना प्रमुख संवाद कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

बाद में मुड़िला में चौपाल कार्यक्रम में उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी। फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री सम्मान योजना के साथ ही बीज व सब्सिडी के बारे में बताया। कहा कि किसानों की समस्याओं के लिए टोल फ्री नंबर भी उपलब्ध है।

प्रदेश महामंत्री अमर पाल मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अभी से ही सरकार की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना होगा। इसे एक मिशन के तौर पर लें। पूर्व सांसद दद्दन मिश्र ने कहा कि केंद्र की सरकार आज एक नई पहचान बना रही है। विश्व पटल पर भारत का नाम सम्मान के साथ लिया जा रहा है। सदर विधायक पल्टूराम, तुलसीपुर विधायक कैलाश नाथ शुक्ल, जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने विचार व्यक्त किया। जिला पंचायत अध्यक्ष आरती तिवारी, प्रवीण सिंह विक्की, धीरू सिंह, ग्राम प्रधान गणेश प्रसाद सोनी व राधेश्याम वर्मा मौजूद थे।
व्यापारियों ने जीएसटी सहित अन्य मुद्दे उठाए
शक्तिपीठ देवीपाटन मंदिर में मां का दर्शन करके केंद्रीय मंत्री ने महंत मिथलेश नाथ योगी से मुलाकात की। इसके बाद गेस्ट हाउस में व्यापारियों के साथ बैठक की।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button