तीन लोग पाए गए कोरोना पॉजिटिव
बलरामपुर।
जिले में कोरोना संक्रमण का दायरा तेजी से बढ़ने लगा है। बुधवार की रात व गुरुवार को जिले में सात कोरोना पॉजिटिव केस पाए गए हैं। जिले में कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। पॉजिटिव पाए गए सभी मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों की निगरानी स्वास्थ्य विभाग कर रहा है।
सीएमओ डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि बुधवार की रात रेहरा बाजार ब्लॉक के गिरवा गांव में भाई-बहन संक्रमित पाए गए थे। इसी दिन बलरामपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। गुरुवार को भी पचपेड़वा ब्लॉक में एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। जिले में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। कोरोना के सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर अब 14 हो गई है।
सभी पॉजिटिव पाए गए मरीजों को स्थिति गंभीर न होने पर होम आइसोलेशन में रखा गया है। सभी लोगों की निगरानी की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने तथा घर के सदस्यों से दूरी बनाए रखने सुझाव दिया गया है। सभी लोगों को आवश्यक दवाएं उपलब्ध करा दी गई है।
सीएमओ ने यह भी बताया कि जिले में अब तक 7509 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है इनमें से 7357 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में कोरोना संक्रमण से 139 लोगों की मौत भी हो चुकी है।
