बलरामपुर
गो आश्रय स्थल का होगा निर्माण
बलरामपुर।
सड़क पर यात्रियों व क्षेत्रों में किसानों की परेशानी बन रहे हजारों बेसहारा पशुओं को लेकर जिलाधिकारी का रुख सख्त हो गया है।
उनके ठिकाना व भरण पोषण के लिए न्याय पंचायतवार को आश्रय स्थल बनाने की तैयारी है। अब तक 57 न्याय पंचायतें हैं जो गो आश्रय स्थल से वंचित हैं। क्षेत्र में 34 नए गो आश्रय स्थलों का निर्माण कराने के लिए गांव में जमीन तलाशी जा रही है।
12 अस्थाई गौ आश्रय स्थलों का निर्माण शुरू हो चुका है। 16 गौ आश्रय स्थलों की क्षमता का विस्तार किया जा रहा है। पशुपालन विभाग को 9248 पशुओं के संरक्षण का लक्ष्य मिला था।
इनमें तीन शहरी, 46 अस्थाई गौ आश्रय स्थल, दो बृहद व दो कान्हा गौशाला एवं 15 कांजी हाउस में 4460 पशु संरक्षित किए जा चुके हैं। बचे बेसहारा पशुओं को संरक्षित करने की तैयारी की जा रही है।
