अरुण भारतीय हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार
महराजगंज।
पनियरा थाना क्षेत्र अंतर्गत खैंचा गांव में 8 जून की रात अरुण भारतीय हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है | प्रेम प्रसंग में गला दबाकर उसकी हत्या की गई थी | इस मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर 5 आरोपितों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है | इसमें पनियरा पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है साथ ही उनका न्यायालय चालान करने की प्रक्रिया शुरू कर दिया है।
एडिशनल एसपी आतीश कुमार सिंह ने शनिवार को अरुण की मौत के मामले में पुलिस की कार्रवाई की जानकारी दी | साथ ही बताया कि अरुण गांव की ही किसी लड़की से प्रेमालाप कर रहा था | लड़की के परिजनों ने उसे देख लिया | उसे मार पीट दिया |बाद में पड़ोस के एक अर्धनिर्मित मकान में फंदे के सहारे उसका शव मिला |पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चल सकेगा | तहरीर के आधार पर छोटू उर्फ प्रदीप, प्रद्दुमन पुत्र कन्हैयालाल, मुकेश पुत्र विनोद, कालीचरण वअशोक पुत्र स्वर्गीय जोखू के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है | इसमें से छोटू,प्रद्दुमन व मुकेश को पुलिस ने औसानी नहर की पुलिया के पास से गिरफ्तार कर लिया है तथा दो आरोपी अब भी फरार चल रहे है | उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।