उत्तर प्रदेश
रीता बहुगुणा जोशी सांसद, प्रयागराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में महिला वृद्ध आश्रम बिजनौर, सरोजनी नगर, लखनऊ मैं हेल्थ कैंप का आयोजन
लखनऊ
श्रीमती ममता सिंह (गौरी),श्री राजा रोहन सिंह ,श्री आलोक निगम ने सबकी प्रेरणा स्रोत श्रीमती रीता बहुगुणा जोशी सांसद, प्रयागराज के जन्मदिवस के उपलक्ष में महिला वृद्ध आश्रम बिजनौर, सरोजनी नगर, लखनऊ मैं हेल्थ कैंप का आयोजन करवाया, जिसमें डॉक्टर सुनील दत्त जी ने अपना अमूल्य समय देकर सभी आश्रम की वृद्ध महिलाओं को निशुल्क चिकित्सीय परामर्श देकर अपना सहयोग दिया और श्रीमती ममता सिंह (गौरी) ने वृद्ध आश्रम की सभी महिलाओं को मुफ्त दवा वितरण किया तथा नई चप्पले वितरित करके उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।