75वें स्वाधीनता दिवस समारोह पर निकाली तिरंगा यात्रा
बलरामपुर।
स्वाधीनता के 75वें वर्षगांठ पर अमृत महोत्सव समिति के तत्वाधान में अमृत महोत्सव तिरंगा यात्रा निकाला गया। तिरंगा यात्रा नगर के गायत्री मन्दिर से प्रारंभ होकर नगर के मुख्य मार्गों से होता हुआ नई बाजार चौक, थाना मोड़, हनुमानगढ़ी चौराहा, पुरानी बाजार होते हुए मिल चुंगी नाके पर समापन किया गया। नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर बच्चों एवं यात्रा में चल रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया। अमृत महोत्सव समिति के अवधेश गुप्ता ने बताया कि स्वतंत्रता से पहले और बाद में मातृभूमि की सेवा में बलिदान हुए सपूतों व उनके परिजनों के प्रति सम्मान का भाव व्यक्त करने के लिए तिरंगा यात्रा निकाला गया है।
तिरंगा यात्रा में शामिल हजारों की संख्या में शामिल स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारों से नगर का पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। इस मौके राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के श्याम सुंदर गुप्ता, अवधेश गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, भाजपा कार्यकारणी सदस्य दिलीप गुप्ता, जितेंद्र वर्मा, उमंग लाठ, राकेश शुक्ला, अभिजीत चक्रवर्ती, राम दयाल सोनी, विजय प्रताप सोनी, देवेंद्र वर्मा, प्रदीप गुप्ता, देव प्रकाश, समेत हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
