श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय मंत्री बने संतोष तिवारी
लखनऊ।
श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश शर्मा व राष्ट्रीय महामंत्री संगठन अश्वनी शर्मा की सहमति से लखनऊ गोमती नगर निवासी संतोष तिवारी जो की “विश्व प्रवासी सामाजिक एवं सांस्कृतिक संघ” के प्रदेश अध्यक्ष भी है को “श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास संगठन” का राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार जनपद लखनऊ के निवासी अच्छे समाजसेवी सदेंव समाज सेवा के कार्यों में आगे रहने वाले संतोष तिवारी जी को नियुक्ति पत्र देकर राष्ट्रीय मंत्री मनोनीत किया गया है। इस दौरान श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास का राष्ट्रीय मंत्री बनने पर संतोष तिवारी जी का फूलमालाओं से लादकर जोरदार स्वागत किया गया और सभी ने उन पर बहुत उम्मीद जताई और प्रशंसा करते हुए कहा की संतोष तिवारी जी बहुत अच्छा कार्य करेंगे।
श्री कृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास संगठन के नवनियुक्त राष्ट्रीय मंत्री संतोष तिवारी ने कहा की वह संगठन को हर कीमत पर मजबूती प्रदान करेंगे, साथ ही कर्मठता एवं पूरी ईमानदारी के साथ संगठन के उद्देश्यों पर काम कर संगठन को बल प्रदान करेंगे ।