उत्तर प्रदेश

वृन्दावन गार्डन में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का सफल आयोजन,

 वृन्दावन गार्डन चिपियाना बुजुर्ग, नोएडा एक्सटेंशन


वृन्दावन गार्डन में ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का सफल आयोजन, संत-महात्माओं एवं हजारों श्रद्धालुओं की गरिमामयी सहभागिता
वृन्दावन गार्डन, चिपियाना बुजुर्ग, नोएडा एक्सटेंशन में दिनांक 01 फरवरी 2026 को ‘विराट हिंदू सम्मेलन’ का भव्य एवं सुव्यवस्थित आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्र के संत-महात्माओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, गणमान्य नागरिकों एवं हजारों श्रद्धालुओं की उल्लेखनीय उपस्थिति रही।


सम्मेलन के मुख्य वक्ता प्रांत प्रचारक श्रीमान अनिल जी ने अपने संबोधन में समाज की एकता, संगठन तथा राष्ट्रहित में सक्रिय सहभागिता पर बल दिया।


विशिष्ट अतिथि महामंडलेश्वर माता लाडली सरस्वती जी महाराज एवं बालयोगी वेदांत जी महाराज ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधनों से उपस्थित जनसमूह को धर्म, संस्कृति एवं सनातन मूल्यों के संरक्षण हेतु प्रेरित किया।
साथ ही श्रीमान कृष्ण चैतन्य जी ने सामाजिक समरसता एवं आध्यात्मिक जागरूकता को वर्तमान समय की आवश्यकता बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमान विकास चौधरी द्वारा की गई। आयोजन का सफल संचालन सचिव रत्नेश तिवारी ने किया, जबकि संरक्षक भूपेंद्र जी के मार्गदर्शन में संपूर्ण कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
सम्मेलन के दौरान भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। उपस्थित जनसमूह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक जागरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।
अंत में आयोजकों द्वारा सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button