*बलरामपुर पुलिस द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत नाबालिक के साथ हुई दुष्कर्म की घटना का किया गया सफल अनावरण, अभियुक्त गिरफ्तार*
वादी द्वारा थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर पर उपस्थित आकर सूचना दी गई कि विपक्षी इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला द्वारा मेरी नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म कर मारपीट किया, जिसकी घायल दशा को देखते हुये अभिलम्ब जिला महिला चिकित्सालय बलरामपुर बेहतर ईलाज एवं मेडिकल परीक्षण हेतु भेजा गया । तथा उक्त घटना के संबंध में थाना गौरा चौराहा पर मु0अ0सं0 12/26 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व ¾(2) पोक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/3(2)Va एससी0एसटी0 एक्ट पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही की गयी ।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विकास कुमार द्वारा थाना गौरा चौराहा क्षेत्रांतर्गत हुई उक्त दुष्कर्म की घटना में टीम गठित कर शीघ्र अनावरण व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु दिये गये सख्त निर्देश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी नगर श्रीमती ज्योति श्री के निकट परवेक्षण में व0उ0नि0 राजेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व –* आज दिनांक 03.02.2026 को थाना गौरा चौराहा पुलिस टीम द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 12/26 धारा 65(1)/115(2)/351(3)/352 बीएनएस0 व ¾(2) पोक्सो एक्ट व 3(1)द,ध/3(2)Va एससी0/एसटी0 एक्ट से संबंधित वाँछित अभियुक्त इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला नि0 गोविन्दपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर को गौरा से तुलसीपुर जाने वाली रोड पर स्थित भुसैलवा पुल के निकट गिरफ्तारी कर अभियुक्त को दौरान गिरफ्तारी आई चोट के कारण जिला अस्पताल बलरामपुर में दवा इलाज के उपरांत मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। ।
*पूछताछ का विवरण-* पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त से जब घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो अभियुक्त ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि मैनें पीड़िता के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।
*गिरफ्तार अभियक्त का नाम व पताः -*
इकबाल हुसैन उर्फ अकबाल पुत्र बैतुल्ला नि0 गोबिन्दपुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर
*गिरफ्तार करने वाली टीमः-*
1- व0उ0नि0 श्री राजेश कुमार गुप्ता थाना गौरा चौराहा ।
2- उ0नि0 श्री प्रहलाद गोंड थाना गौरा चौराहा ।
3-उ0नि0 श्री सुनील कुमार थाना गौरा चौराहा ।
4-हे0का0 पप्पू यादव थाना गौरा चौराहा ।
5-का0 दुर्गेश कुमार थाना गौरा चौराहा ।
5-का0 अमन कुमार थाना गौरा चौराहा ।
6-हे0का0 विनोद कुमार थाना गौरा चौराहा ।
पुलिस मीडिया सेल
जनपद बलरामपुर





