उत्तर प्रदेश

*“ज्ञानशाला लखनऊ में स्वास्थ्य जांच शिविर, बच्चों की सेहत पर विशेष ध्यान”*

लखनऊ, ई एंड एच फाउंडेशन और एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के तत्वाधान में सहभागी शिक्षण संस्थान लखनऊ में आयोजित एक समारोह में ई एंड एच फाउंडेशन की सहयोगी संस्था ज्ञानशाला लखनऊ के बच्चों का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया , जिसमें चिकित्सकों के द्वारा बच्चों को परीक्षण व परामर्श प्रदान किया गया ।
समारोह का शुभारंभ एजेस फेडरल लाइफ इंश्योरेंस के मैनेजिंग डायरेक्टर व सीईओ *ज्यूड गोम्स* ने दीप जलाकर किया और बच्चों से भेंट कर उनको पढ़ाई की सामग्री , ज्यूस आदि सहित उपहार बैग प्रदान किए , जिससे बच्चों के चेहरे खिल उठे । एजेस फेडरल के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और मार्केटिंग हेड एरम किदवई ने बच्चों से बात करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और बताया कि बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और उत्तम स्वास्थ्य के प्रति ई एंड एच फाउंडेशन के द्वारा वंचित वर्ग और समुदायों के लिए फर्रुखाबाद में कार्य किए जाएंगे ।
ई एंड एच फाउंडेशन की सीईओ आलोकानंदा चटर्जी ने सभी अतिथियों का स्वागत व धन्यवाद किया और संस्था के द्वारा किए जा रहे जरूरतमंद लोगों के प्रति सामाजिक कार्यों के बारे में अवगत कराया ।
कार्यक्रम का संचालन प्रोजेक्ट मैनेजर अनुराग मिश्रा ने किया ।
विशेष सहयोग ज्ञानशाला लखनऊ की कॉर्डिनेटर *शिवानी वर्मा* , *प्रदीप* , *सुपरवाइजर मीरा मिश्रा* * प्रोजेक्ट टीम मेंबर ई एंड एच फाउंडेशन आजम अली , शैलेन्द्र , विजय , मेडिकल स्टाफ डॉ राहुल , ऑप्टोमेट्रिस्ट सदफ नाज , कंचन , सुमन एवं ज्ञानशाला टीम ने किया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button