*उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती परीक्षा जनपद बलरामपुर के विभिन्न केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सकुशल संपन्न*
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित होमगार्ड भर्ती की लिखित परीक्षा-2026 जनपद बलरामपुर के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों पर निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराई गई। परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई, जिसमें लगभग 3448 अभ्यर्थियों ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा को सकुशल एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने हेतु जनपद पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा प्रबंध किए गए थे। सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई थी, साथ ही संवेदनशील केन्द्रों पर अतिरिक्त सतर्कता बरती गई।
*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री विकास कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर, श्री विशाल पाण्डेय* द्वारा विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने केन्द्र व्यवस्थापकों एवं ड्यूटी में तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा की निष्पक्षता बनाए रखने तथा अभ्यर्थियों की सुगम एवं व्यवस्थित आवाजाही बनाए रखने, यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु विशेष निर्देश दिए गए।
महोदय द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, कंट्रोल रूम एवं अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं का भी गहन निरीक्षण किया गया। साथ ही ड्यूटी में तैनात समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने हेतु निर्देशित किया गया।
जनपद पुलिस एवं प्रशासन के समन्वित प्रयासों से सम्पूर्ण परीक्षा प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
*सोशल मीडिया सेल*
*बलरामपुर*




