उत्तर प्रदेश

*थाना महराजगंज तराई पुलिस द्वारा 02 वारण्टी/वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार*

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर* द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही एवं रोकथाम जुर्म जरायम के सम्बन्ध में दिये गये निर्देश के क्रम में *अपर पुलिस अधीक्षक श्री विशाल पाण्डेय* व *क्षेत्राधिकारी ललिया श्री देवेन्द्र श्रीवास्तव* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु प्रभारी निरीक्षक श्री संतोष कुमार तिवारी के कुशल नेतृत्व में –

थाना महराजगंज तराई पुलिस टीम द्वारा मा० न्यायालय से जारी गिरफ्तारी अधिपत्र एवं धारा 82 सीआरपीसी से सम्बन्धित अभियुक्त नानबाबू पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, मुकदमा संख्या 758/25/00 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी वारंट के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया।

इसी क्रम में अभियुक्त प्रेम नारायण पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, मुकदमा संख्या 1275/16/2K धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में जारी गिरफ्तारी अधिपत्र एवं धारा 82 सीआरपीसी के अनुपालन में गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त अभियुक्तों को उनके घर ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही कर मा० न्यायालय रवाना किया जा रहा है।

*गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण –*
1. नानबाबू पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, उम्र करीब 45 वर्ष।
2. प्रेम नारायण पुत्र चन्द्रिका वर्मा निवासी ग्राम भगवानपुर थाना महराजगंज तराई जनपद बलरामपुर, उम्र करीब 51 वर्ष।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –*
1. उ0नि0 श्री गोरख यादव थाना महराजगंज तराई
2. उ0नि0 श्री राम मोहन सिंह थाना महराजगंज तराई
3. हे0का0 तेरस राम यादव थाना महराजगंज तराई
4. का0 नीरज कुमार थाना महराजगंज तराई

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button