उत्तर प्रदेश

बकरीद के पर्व को लेकर दुबग्गा थाना में पीस कमेटी की अहम बैठक,

लखनऊ।

आगामी त्योहारों के मद्देनज़र थाना दुबग्गा परिसर में पीस कमेटी की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र के समाजसेवी, पत्रकार, किसान संगठनों के प्रतिनिधि एवं कई गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक की अध्यक्षता एसीपी दुबग्गा शकील अहमद ने की, जबकि थाना प्रभारी श्रीकांत राय उप निरीक्षक राकेश पटेल सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने, आपसी भाईचारे को मजबूत करने तथा त्योहारों को मिलजुल कर मनाने पर विशेष जोर दिया गया।
एसीपी शकील अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि त्योहार हमारे समाज की सांस्कृतिक पहचान हैं और इन अवसरों पर हमें आपसी मतभेद भुलाकर एकता का परिचय देना चाहिए। उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
वहीं थाना प्रभारी श्रीकांत राय ने कहा कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि त्योहारों को हर्षोल्लास के साथ मनाएं, लेकिन कानून व्यवस्था का पूरा पालन करें और प्रशासन का सहयोग करें।
बैठक में मौजूद समाजसेवियों, पत्रकारों और किसान संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया और क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए जागरूकता फैलाने की बात कही।

त्योहार केवल परंपराओं का पालन भर नहीं होते, बल्कि यह दिलों को जोड़ने और रिश्तों में मिठास घोलने का अवसर होते हैं। ऐसे में हम सभी का कर्तव्य है कि नफरत और मतभेदों को भुलाकर प्रेम, भाईचारे और एकता के साथ त्योहार मनाएं, ताकि समाज में अमन और शांति का माहौल कायम रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button