उत्तर प्रदेश

*लालतारोड चौराहे पर पेयजल का घोर संकट, ग्रामीणों में आक्रोश*

*मऊ, विकास खंड*
विकास खंड मऊ की ग्राम पंचायत पुरा ददरी के लालतारोड चौराहे पर पीने के पानी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हालात यह हैं कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

समाजसेवी सौरभ त्रिपाठी और स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर विकास खंड अधिकारी मऊ से कई बार लिखित और मौखिक शिकायत की जा चुकी है। इसके बावजूद अधिकारियों की उदासीनता के कारण न तो खराब हैंडपंपों की मरम्मत कराई गई और न ही टैंकर से पानी की आपूर्ति शुरू की गई।

ग्रामीणों का कहना है कि भीषण गर्मी में हालात और बिगड़ गए हैं। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है। कई बार बीमारियां फैलने का खतरा भी बना हुआ है।

इस मुद्दे पर सौरभ त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्रा, मुनेश पाल, अजीत त्रिपाठी, रोहित पाण्डेय, गोलू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एकजुट होकर मांग की है कि प्रशासन तुरंत टैंकर से पानी भिजवाए और खराब हैंडपंपों को तत्काल ठीक कराए।

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

*क्या है मांग:*
– तुरंत टैंकर से पानी की व्यवस्था
– सभी खराब हैंडपंपों की मरम्मत
– स्थायी समाधान के लिए नई पाइपलाइन या वाटर एटीएम

फिलहाल पूरा लालतारोड चौराहा पानी के संकट से जूझ रहा है और ग्रामीण प्रशासन से तत्काल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button