*पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार जनपद के समस्त बैंक/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों में लगे सुरक्षा उपकरणों/ संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग कर, लोगों को साइबर फ्राॅड से बचने के उपाय के बारे में भी किया गया जागरुक*
पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* के निर्देशानुसार बैंकों/डाकघर/जनसेवा केन्द्र व अन्य वित्तीय संस्थानों की सुरक्षार्थ जनपद बलरामपुर के समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष/चौकी प्रभारी व मिशन शक्ति टीम द्वारा बैंकों/डाकघर व अन्य वित्तीय संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया गया ।
चेकिंग अभियान के दौरान समस्त थानों की पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में पड़ने वाले बैंको/डाकघर के आस-पास तथा अन्दर सघन चेकिंग की गई।
इस दौरान बैंक अधिकारियों/कर्मचारियों से वार्ता कर सुरक्षा के सभी उपकरण सीसीटीवी कैमरा, फायर अलार्म आदि को चेक किया गया। संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों को चेक कर बैंक में मौजूद लोगों को साइबर फ्राड से सुरक्षा के दृष्टिगत जागरुक किया गया एवं बैंक ड्यूटी में लगे पुलिसकर्मियों को सतर्क रहते हुए संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
*सोशल मीडिया सेल*
*कार्यालय पुलिस अधीक्षक*
*बलरामपुर*




