यूपी : प्रदेश 31 मार्च तक कोविड प्रभावित राज्य, मिले 80 मरीज, 11 हुए डिस्चार्ज, संक्रमण की दर पहुंची 0.041 फीसदी
यूपी में कोविड का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में की गई 193896 सैंपल की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
राज्यपाल ने उत्तर प्रदेश को 31 मार्च 2022 तक कोविड प्रभावित राज्य घोषित किया है। यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने दी। प्रदेश में कोविड संक्रमण की दर बढ़कर 0.041 फीसदी पहुंच गई है। बीते 24 घंटे में 80 नए मरीज मिले हैं। इतनी बड़ी संख्या में करीब छह माह बाद मरीज मिले हैं। इसी तरह 11 लोग कोविड को मात देने में कामयाब रहे हैं। अब कुल एक्टिव केस 392 हो गए हैं। प्रदेश में कोविड का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है। बीते 24 घंटे में की गई 193896 सैंपल की जांच में 80 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसमें गौतमबुद्ध नगर में 28, लखनऊ में 11, गाजियाबाद में 12, मेरठ में तीन, वाराणसी में एक, आगरा में पांच, मथुरा में तीन, सहारनपुर में में एक, अलीगढ़ में दो, देवरिया में एक, झांसी में एक, बाराबंकी में तीन, रामपुर में एक, रायबरेली में दो, बदायूं में एक, बस्ती में एक, एटा में एक, हापुड़ में एक, कासगंज में एक, कौशांबी में एक मरीज मिला है। प्रदेश में अब तक कुल 92344421 सैम्पल की जांच की गई है। इसी तरह एक्टिव केस बढ़कर 392 हो गए हैं। इसमें सर्वाधिक मरीज 82 मरीज गौतमबुद्ध नगर में है। अब आठ जिले में दहाई में एक्टिव केस हैं।
इस तरह बढ़ रहे हैं एक्टिव केस
25 दिसंबर 282
26 दिसंबर 323
27 दिसंबर 327
28 दिसंबर 392
