बलरामपुर

लिखा सुसाइड नोट, युवक ने लगाई फांसी

बलरामपुर।

पत्नी की प्रताड़ना से क्षुब्ध कांदभारी गांव निवासी बलराम ने फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या से पहले उसने इंटरनेट मीडिया पर पत्नी से परेशान होने का पोस्ट भी डाला है। पुलिस ने मृतक के पास से सुसाइड नोट बरामद किया है।

बलराम दुबई में रहकर मजदूरी करता था। कुछ माह पूर्व वह अपने घर कांदभारी लौटा था। उसकी पत्नी अपने मायके कानपुर में रह रही थी। दुबई से लौटने पर बलराम ने पत्नी को घर आने के लिए कहा, लेकिन पत्नी आती और कुछ दिन कांदभारी रहने के बाद लौट जाती।

इस बात को लेकर दोनों में अक्सर विवाद भी होता रहता था। कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन विवाद नहीं सुलझा। पत्नी के घर न आने से बलराम काफी परेशान था। बुधवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बुधवार को उसका शव घर में फंदे से लटकता मिला।

बताया जाता है की आत्महत्या से पहले बलराम ने पुलिस अधीक्षक सहित कुछ लोगों को पोस्ट भी डाला था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए पत्नी को जिम्मेदार ठहराते हुए किसी और को परेशान न करने की बात लिखी थी।

ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।
ब्यूरो रिपोर्ट- टी.पी. पाण्डेय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button