मनोरंजन

राष्ट्रीय कवि संगम के द्वारा श्री राम वन गमन पथ यात्रा का भव्य संचालन

राष्ट्रीय कवि संगम की ओर से श्री राम वन गमन पथ काव्य यात्रा का संचालन किया जा रहा है जो 01मार्च को अशोक वाटिका श्री लंका से चलकर रामनवमी को अयोध्या पहुंचेगी। यह यात्रा जिसमें चरण पादुकाओं सहित प्रभु राम जी का रथ है, पांच मार्च शनिवार को दोपहर दो से तीन बजे के मध्य हरियाणा भवन बेंगलुरु पहुंची। रथ यात्रा का स्वागत कर्नाटक के प्रान्तीय अध्यक्ष डा0 ( मा0) अरविन्द कुमार गुप्ता, प्रान्तीय संयोजक श्री नन्द लाल जी सारस्वत,एवं समस्त कार्यकारिणी के सदस्यों द्वारा किया गया। हरियाणा भवन बेंगलुरु में श्री राम जी की चरण पादुकाओं की पूजा अर्चना की गई और यात्रा में आये सभी भक्त जनों के लिए स्वागत समारोह रखा गया। सुन्दर कांड का पाठ भी किया गया। 06 मार्च रविवार को सम्मान समारोह,बहु भाषी काव्य गोष्ठी, एवं “मेरे अपने राम” पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
इस भव्य समारोह के आयोजन कर्ताओं में मुरली जी सर्राफ, श्रीनिवास आर. एन. गंगावती, राजा कृष्णदेव राय आन्नेगु़ंदी, लता विनोद नौवाल,श्याम सोंटी गंगावती, भीमराज शर्मा, आसु कवि अनिल बौहरे,,प्रो.अरविंद गुप्ता, नन्द सारस्वत स्वदेशी, अनीता तोमर
डा. मंजूनाथ एस ए,डा.मंजू गुप्ता,
ईश्वर करुण, आदित्य शुक्ला, उर्मिला श्रीवास्तव, प्रतीक पलोड़, विजेंद्र सैनी, सुनीता सैनी, स्वीटी सिंघल, प्रेरणा मुकुंद, मन्ने मोहन, कृष्णा हानाबाल,डॉ वेंकट भारती, गुरुनाथ बोरगी, आस्था दवे, महिमा सोनी
सुश्री मोक्षा हरीश राजु, आदित्य शुक्ला, जयश्री राजु, सौभाग्य कोराले, दीपक गोयल के अलावा बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button