Uncategorized

चंद्रयान- 3 की सफल लैंडिंग से इसरो ने रचा विश्व इतिहास–शिवम वर्मा

अम्बेडकरनगर।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग के लिए चंद्र यान – 3 को 14 जुलाई को लांच किया गया था। चंद्रयान-3 की सफल और सुरक्षित लैंडिंग भारत के स्पेस मिशन के लिए एक महान उपलब्धि साबित हुई एवं चंद्रयान के आज सफलता पूर्वक लैंडिंग ने हर भारत वासी को सम्मान से सराबोर कर दिया है। इसके साथ ही आज हमारा देश एक अभूतपूर्व इतिहास बनाया।

चंद्रयान-3 के सॉफ्ट लैंडिंग सफल होने पर खुशी का इजहार करते हुए भाजपा युवा मोर्चा के जिला कार्य समिति सदस्य शिवम वर्मा ने अपने आवास पर तमाम अपने समर्थकों के साथ‌ मिष्ठान वितरित एवं पटाखा जलाकर खुशियां मनाई।
इस अवसर पर राहुल वर्मा, शिवप्रसाद वर्मा, राम कुबेर वर्मा, आयुष वर्मा, पुष्कर वर्मा, राजकुमार कनौजिया ,आयुष विश्वकर्मा, विपुल यादव, अंश गुप्ता, शिखर वर्मा, अक्षय वर्मा शाहिद तमाम उनके समर्थक मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button