अम्बेडकर नगर

भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में अनुसूचित मोर्चा की कार्यकारिणी बैठक डॉ विनोद कुमार की अध्यक्षता में हुई संपन्न

 

 

 

अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी समाज के अन्तिम व्यक्ति तक सभी प्रकार की योजनाओं और कार्यक्रमों को पहुंचाकर उनको समृद्धिशाली बनाने का कार्य कर रही है।भाजपा ने अनुसूचित जाति के कल्याण को ध्यान में रखकर कई प्रकार की योजनाओं को लागू किया है। अन्य दलों की सरकारों में केवल अनुसूचित जाति के लोगों का इस्तेमाल किया है।
उक्त विचार भारतीय जनता पार्टी की बाराबंकी जिले के विधायक बैजनाथ रावत ने मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद की अध्यक्षता और जिला महामंत्री राम प्रीत के संचालन में भाजपा जिला कार्यालय अटल भवन में सम्पन्न हुए अनुसूचित मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किया।
विधायक बैजनाथ रावत ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जितनी भी कल्याणकारी योजनाओं को लागू किया है उसमें अनुसूचित जाति के लोगों की भागीदारी को ध्यान में रखकर बनाया है।उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के बच्चों की शिक्षा और उनके सम्मान के प्रति भाजपा सरकार ने बहुत कार्य किए हैं।प्रधान मंत्री आवास,शौचालय,फ्री गैस कनेक्शन,फ्री बिजली कनेक्शन का लाभ सर्वाधिक अनुसूचित वर्ग के लोगों को प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में इन्हीं सब कारणों से अनुसूचित जातियों के लोग भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे और भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार पुनः बनेगी।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुसूचित मोर्चा के संगठन को निचले स्तर पर सक्रिय भूमिका में लाने और भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जाति के लिए चलाए गए योजनाओं से उनको परिचित कराने का आवाहन किया।
भाजपा जिलाध्यक्ष डाक्टर मिथिलेश त्रिपाठी ने बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि भाजपा पण्डित दीनदयाल उपाध्याय जी के बताए मार्ग पर चलकर समाज के अन्तिम व्यक्ति के रूप में समाज के अनुसूचित वर्ग के लोगों की विकास के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को मूल मंत्र मानकर कार्य कर रही है।जिसका परिणाम है कि भाजपा सरकार द्वारा अनुसूचित जातियों को सर्वाधिक लाभ मिल रहा है।
भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष डाक्टर विनोद कुमार ने मुख्य अतिथि सहित सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन में जनपद में मोर्चा को निचले स्तर पर संगठित कर आगामी विधानसभा चुनाव में अनुसूचित वर्ग के लोगों को लेकर भाजपा के प्रत्याशियों को जिताने का कार्य करेंगे और इस वर्ग के लोगों के लिए किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए समर्पित भाव से कार्य करते रहेंगे।
उक्त जानकारी देते हुए अनुसूचित मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अनुसूचित मोर्चा की बैठक में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष धर्मेंद्र भारती,धीरेंद्र भारती,विशाल गौतम,विजय कुमार,राजेश्वर गौतम,जिला मंत्री सेठ विशाल चंद,कोषाध्यक्ष पुष्पेंद्र भारती,रजनीश कुमार सहित सभी मण्डल अध्यक्ष/महामंत्री उपस्थित रहे।

रिपोर्ट- दिनेश कुमार।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button