उत्तर प्रदेश

*सऊदी अरब कमाने गए युवक का हृदय गति रुकने से हुई मौत

सऊदी अरब कमाने गए युवक का हृदय गति रुकने से हुई मौत, सूचना मिलते ही गांव में मचा कोहराम,परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है……महराजगंज जिले के श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बैजौली निवासी मुदस्सिर खान (35 वर्ष)पुत्र इजहार खान की मंगलवार को दोपहर हृदय गति रुकने से सऊदी अरब में मौत हो गई | जिससे पूरे ग्राम सभा में हड़कंप मच गया |

मिली जानकारी के अनुसार मुदस्सिर खान पिछले कई वर्षों से सऊदी अरब में रह कर कमाते थे | वह सऊदी अरब के जुबेल में सप्लाई का काम करते थे| सूचना के अनुसार मंगलवार की सुबह वह उठे |उसके कुछ समय बाद उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ | जिसके बाद दोस्तों द्वारा उन्हें नजदीक के अस्पताल लाया गया जहां इलाज के दौरान मंगलवार की दोपहर उनकी मौत हो गई | मौत की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया |
परिजनों के अनुसार मुदस्सिर खान 6 महीने पहले घर छुट्टी पर आए थे | परिवारजनों ने बताया कि मृतक मुदस्सिर का एक सात साल का लड़का भी है |
इनामुल हक उस्मानी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button