अजब-गजब: भारत के इस गांव में हर मर्द करता है दो शादियां, जानिए इसके पीछे का रहस्य
दुनिया में कई अजीबोगरीब रीति रिवाज हैं जिनका पालन आज भी किया जाता है। दुनिया ही नहीं भारत में भी कई ऐसी परंपराओं का पालन किया जाता है जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। दुनिया के ज्यादातर देशों में एक आदमी को एक ही पत्नी रखने का अधिकार है। भारत में अगर कोई शख्स शादीशुदा है, तो बिना तलाक के दूसरी शादी नहीं कर सकता है। बिना तलाक के दूसरी शादी करना गैरकानूनी माना जाता है।
लेकिन भारत में एक ऐसा गांव है जहां दो शादियां करना अनिवार्य है। यह गांव देश के राजस्थान राज्य में स्थित है। यहां रहने वाले हर शख्स ने दो शादी की है। इस गांव में दो शादियां करने पर लोगों के खिलाफ न कोई कानूनी कार्रवाई होती है और न ही शख्स की दोनों पत्नियां अपने अधिकारियों को लेकर आपस में लड़ती है। शख्स की दोनों पत्नियां एक ही घर में बहन की तरह रहती हैं। आइए जानते हैं आखिर इसके पीछे की वजह क्या है……
राजस्थान के जैसलमेर में यह अनोखा गांव स्थित है जिसका नाम रामदेयो गांव है। इस गांव में रहने वाला शख्स दो शादी करता है जिसके पीछे पुरानी पंरपरा है। बताया है कि इस गांव में एक शादी करने वाले शख्स की पत्नी गर्भधारण नहीं करती है। अगर पहली पत्नी गर्भवती हो भी जाती है, तो सिर्फ बेटी का जन्म होता है। इसकी वजह से यहां के लोग दूसरी शादी करते हैं।
सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह है कि हर शख्स की दूसरी पत्नी सिर्फ बेटे को ही जन्म देती है। इसलिए मर्दों को अपना वंश बढ़ाने के लिए दूसरी शादी करना अनिवार्य है। इस गांव में शख्स की दो पत्नियां बहनों की तरह अपना जीवन व्यतीत करती हैं। इस रिवाज के बारे में सभी जानते हैं शायद इसीलिए पहली पत्नी अपने पति की दूसरी शादी का विरोध नहीं करती है।
नई पीढ़ी को नहीं पसंद है रिवाज
नई पीढ़ी के युवा इस परंपरा को पसंद नहीं कर रहे हैं। दो शादी करना गैरकानूनी है। अब लोगों का कहना है कि दूसरी शादी करने के लिए मर्दों का यह बहाना है। अपनी अजीबोगरीब परंपरा के लिए यह गांव मशहूर है। इस गांव के रिवाज के बारे में प्रशासन भी जानता है। लेकिन किसी भी शख्स के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती है।