अजब गजब

अजब-गजब: सुलझा मौत का रहस्य? ऐसे होती है इंसानों की मौत, हुआ चौंकाने वाला दावा

मृत्यु एक अटल सत्य है, क्योंकि जिसने भी धरती पर जन्म लिया है उसकी मृत्यु निश्चित है। लेकिन मरने के बाद क्या होता है इस तरह के सवाल सभी के मन होते हैं। मरते समय लोग क्या महसूस करते हैं। क्या मरने वाले शख्स का दूसरा जन्म होता है? एक और सबसे बड़ा सवाल है कि क्या कोई मरने के बाद स्वर्ग और नर्क में जाता है। ऐसी बातें हम लोग अक्सर सुनते हैं। लेकिन अब एक एक्सपर्ट ने मौत के इन रहस्यों से पर्दा उठाने कोशिश की है। इस एक्सपर्ट ने मौत के रहस्य से पर्दा उठाने की कोशिश की है। उन्होंने बताया है कि मौत के बाद क्या होता है और मरते समय इंसान क्या महसूस करता है?

इतने स्टेज में होती है मौत

डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने बताया है कि मौत की पांच स्टेज होती है। थॉमस फ्लाइसमन ने 35 सालों तक एक्सीडेंट एंड इमरजेंसी डॉक्टर के तौर पर काम किया है। उनका कहना है कि उन्होंने लगभग 2000 लोगों को अपने सामने मरते हुए देखा है।

डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन ने उन लोगों से भी बात की है जो मौत के मुंह से निकलकर बाहर आए हैं यानी जिनकी जान जाते-जाते बची है। आइए जानते हैं डॉक्टर थॉमस द्वारा बताए गए पांच कारणों को।

मौत की पहली स्टेज में इंसान को सुनाई देना बंद हो जाता है और शांति महसूस करता है। उसके मन से डर, तकलीफें और चिंताएं दूर हो जाती हैं।

डॉक्टर थॉमस का कहना है कि दूसरी स्टेज में लोगों का शरीर हल्का महसूस करता है। उन्हें ऐसा लगता है कि वह हवा में उड़ रहा है।

तीसरी स्टेज में इंसान को राहत महसूस होता है। डॉक्टर थॉमस का कहना है कि उनसे बात करने वाले 98 फीसदी लोगों ने बताया कि वह आराम महसूस कर रहे थे। बाकी दो फीसदी लोगों को डरावने जीव नजर आ रहे थे और डरावनी आवाजें सुनाई देती थीं। इसके अलावा खराब गंध भी आती थी।

डॉक्टर थॉमस फ्लाइसमन के मुताबिक, मौत के चौथे स्टेज में इंसान को बहुत तेज, गर्म और अपनी तरफ खींचने वाली रोशनी दिखाई देती है। यह उजाला धीरे-धीरे अंधकार हो जाता है।

पांचवी स्टेज में इंसान की मौत हो चुकी होती है। इस दुनिया को वह अलविदा कह चुका होता है। डॉक्टर थॉमस जिन लोगों से बात की है उनमें 10 प्रतिशत लोगों की जान बच गई है। उन्होंने बताया कि वह खूबसूरत दुनिया को देखा जहां प्यार को महसूस किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button